समस्तीपुर में फिर शुरू हुआ खून खेल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधार पुर में तीनों की गई जान, डीएम एसपी ने पुलिस बल के साथ खुद पहुंचकर कर रहे हैं कैंप

विभूतिपुर प्रखंड के कई गांव में बारिश का पानी घुसा करो जनजीवन अस्त व्यस्त

बिभूतिपुर की बहू दरोगा एसएफआई के प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की धर्मपत्नी वाह एसएफआई डीबीकेएन कॉलेज नरहन की प्रथम महिला अध्यक्ष शिवम कुमारी ने कड़ी मेहनत करके बीपीएसएससी द्वारा आयोजित दरोगा परीक्षा में पास कर विभूतिपुर का नाम रोशन की है

समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शनिवार को पटोरी थाना का सघन निरीक्षण किया। लगभग तीन घंटे तक हुए इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।इस मौके पर एएसपी विजय कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। एसपी के द्वारा विभिन्न लंबित मामलों की जानकारी ली गई तथा कहा गया कि लंबित मामलों का निपटारा शीघ्र करें। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ का भी मुआयना किया तथा विभिन्न वित्तीय संस्थानों के संचालकों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर चिता व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि ऐसे वित्तीय संस्थान के संचालकों के साथ हो रही घटनाओं को दूर करने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन पर निगरानी तेज की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराध का ग्राफ नीचे गिरना चाहिए और सभी पुलिस कर्मियों को अपने काम के प्रति ईमानदार और जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं की भी जानकारी ली तथा कहा कि उनकी विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए भी उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। एसपी ने न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पत्रकार का मोबाईल छीनने पर माफी मांगे मंत्री- माले समस्तीपुर:: जिले में रविवार की एक घटना दिनभर तेजी से चलती रही। मामला उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से सबाल पूछने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पत्रकार का मोबाईल छीन लिया गया। छीनवाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाकपा माले ने इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हुए इसे स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ लोकतंत्र के चौथे खंभा पर हमला कहकर भाजपा/जदयू सरकार/प्रशासन से कारबाई की मांग की है। साथ ही माले ने मंत्री से पत्रकार से माफी मांगने की बात भी कही है अन्यथा इसे लेकर राज्य भर में पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन देने के अलावे अपने बैनर तले भी आंदोलन चलाने की घोषणा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की है। विदित हो कि जिले के उजियारपुर के सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कोरोना काल में नदारद थे। बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे लेकिन जब करोना की दूसरी लहर खत्म हुई तो दिखावे के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मंत्री के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक के सामने डॉक्टर को फटकार लगाने लगे। मीडिया कर्मी द्वारा इसे कवर करते देखकर वे आगबबूला हो गये और तुरंत ही मीडिया कर्मी का मोबाईल छीनवा लिए जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दिनभर जिले में यही चर्चा चलती रही

शिवाजी नगर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से लिया गया गेहूं का उठाव चालू शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत से लिए हुए गेहूं किसानो से पैक्स अध्यक्षों द्वारा उठाव शुरू किया गया है

छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष बने राजा अहमद

समस्तीपुर रेल मंडल के नए मंडल सुरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने कार्यभार संभाला

बूढ़ी गंडक नदी में जल स्तर में हुई बढ़ोतरी खतरे के निशान से बस 4 फीट नीचे है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगा अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया दर्जनों लोगों ने योगाभ्यास किया योग प्रशिक्षक रोसरा विधायक विरेंद्र पासवान ने उपस्थित आधा दर्जन लोगों को योगा कराए