पत्रकार का मोबाईल छीनने पर माफी मांगे मंत्री- माले समस्तीपुर:: जिले में रविवार की एक घटना दिनभर तेजी से चलती रही। मामला उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से सबाल पूछने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पत्रकार का मोबाईल छीन लिया गया। छीनवाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाकपा माले ने इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हुए इसे स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ लोकतंत्र के चौथे खंभा पर हमला कहकर भाजपा/जदयू सरकार/प्रशासन से कारबाई की मांग की है। साथ ही माले ने मंत्री से पत्रकार से माफी मांगने की बात भी कही है अन्यथा इसे लेकर राज्य भर में पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन देने के अलावे अपने बैनर तले भी आंदोलन चलाने की घोषणा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की है। विदित हो कि जिले के उजियारपुर के सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कोरोना काल में नदारद थे। बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे लेकिन जब करोना की दूसरी लहर खत्म हुई तो दिखावे के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मंत्री के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक के सामने डॉक्टर को फटकार लगाने लगे। मीडिया कर्मी द्वारा इसे कवर करते देखकर वे आगबबूला हो गये और तुरंत ही मीडिया कर्मी का मोबाईल छीनवा लिए जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दिनभर जिले में यही चर्चा चलती रही
