समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बुधवार को दलसिंहसराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वार एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। देर शाम तक एसपी थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे। मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत गन्नीपूर बेझा पंचायत मे पुस्तकालय भवन के प्रांगण में "एक दिवसीय महिला संगठनों के साथ कार्यशाला का आयोजन" किया गया जिसका उद्घाटन मुखिया श्रीमती हेमंती कुमारी ने की! कार्यक्रम का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं यू. एन.ए. सेकेन्ड चान्स एजुकेशन के सहयोग से किया गया!इस कार्यक्रम में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) कार्यक्रम के कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर सिंह जी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से महिला संगठन को अवगत करवाया गया साथ ही सीनियर डी ओ भगवान प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के मूलधरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष बिहार बोर्ड ओपेन स्कूल से 324 दीदी बोर्ड परीक्षा देगी ये दीदी गांव मे शिक्षा की अलख जगाएगी जिन्हें पढ़ने लिखने का शौक है वो ईन दीदी से जुड़ कर अपनी शिक्षा हासिल कर सकते है महिलाये अपनी महत्व और और हक को जान सके परिवार के साथ साथ अपने समाज का भी नाम रौशन करेगी! वही रणबीर कुमार सिंह ने बताया कि गन्नीपूर बेझा को वैक्सीनेशन मुक्त करने के लिए आशा सेविका जीविका त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर जिस गांव मे लोग वैक्सीन नहीं लिए है उन गांव में प्रचार प्रसार एवं जागरुकता कार्यक्रम करे ताकि लोग वैक्सीन ले! इसके अलावा मास्क सफ़ाई दूरी धुलाई को अपनाए जब भी ढिलाई होगी वही ये संक्रमण ज्यादा फैलता है,इससे हम सबको तीसरी लहर की तैयारी अभी से करनी है ताकि किसी कि जान जाए! और सब सुरक्षित रह सके साथ ही गन्नी पुर बेझा पंचायत में आगा खान कार्यक्रम द्वारा के सहयोग से कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा समुदाय को विशेष रूप से टीकाकरण करवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है,साथ ही माक्स,सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप हो सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर समुदाय को विशेष रूप से जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है!इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भगवान प्रसाद ,रणवीर कुमार सिंह,कंसलटेंट मेराज,चंद्रमणि कुमार, राम नंदन प्रसाद(मुखिया प्रतिनिधि),समाज सेवी कार्यकर्ता –रवि राय, मों आरिफ आदि मौजूद रहे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय मोहिउद्दीन नगर में राजस्व वसूली के कार्य में राजस्व संग्रहण काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी मनोज कुमार राय पर राजस्व के गवन को लेकर सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मोहिउद्दीननगर के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। अपने आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार ने कहा है कि 12 जनवरी 2018 से 18 अगस्त 2020 के बीच विभागीय काउंटर द्वारा निर्गत रशीद को विभागीय जांच उपरांत निरस्त पाया गया है जबकि उपभोक्ता से पैसा वसूल कर लिया गया है इस क्रम में इस क्रम में उनके द्वारा 46 रशीद को निरस्त करते 72350.50 रूपया निक संग्रह रजिस्टर में संलग्न नहीं किया गया एवं उस राशि का गबन कर लिया गया एवं बाद में उनके द्वारा 24346 रुपैया 50 पैसा विभाग को समर्पित किया गया एवं 50194 रुपैया अभी तक उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है। राजस्व वसूली कर्मचारी के उक्त कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है इसलिए सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार ने श्री राय के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, विभाग के साथ धोखाधड़ी, एवं विभाग की छवि धूमिल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन स्थानीय थाना में दी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
संयुक्त छापेमारी में पुलिस टीम ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि गुरुवार के अहले सुबह विद्यापति नगर थाना को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान पर लगभग आधा दर्जन अपराधी अग्न्या स्तरों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए हैं इस पर बड़ी ए पुलिस पदाधिकारियों ने डीएसपी दलसिंहसराय दिनेश कुमार पांडे एवं डीएसपी तेघरा ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करते हुए छापेमारी की जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से लूटे हुए सामानों के साथ पांच कुख्यात अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया एवं कुछ अपराधी भागने में भी सफल रहे उक्त आशय की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने कहा कि सभी अपराधियों की केस हिस्ट्री खंगाली जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पिपरपाती चौक के पास मंगलवार की देर शाम एक ऑटो की ठोकर से दो बहन गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। जिसमें एक बच्ची का इलाज के दौरान समस्तीपुर में मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान पिपरपाती वार्ड संख्या 12 निवासी सर्वेश राय की पुत्री तनीषा कुमारी (4) के रूप में हुई है। वही गम्भीर रूप से जख्मी दूसरी बहन मिनिषा कुमारी (6) समस्तीपुर में इलाजरत है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तनीषा व मिनिषा पास के ही दुकान से कुछ सामान खरीदने आई थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार खोलने, विश्वविद्यालय में एक सौ से अधिक पदों पर की गई स्किल सर्पोटिंग स्टाफ की बहाली की जांच, विश्वविद्यालय द्वारा एलडीसी व जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क का जारी किए गए शॉर्टलिस्ट में सुधार करने इत्यादि मांग को लेकर आंदोलन के तीसरे आइसा कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी को माला पहनाकर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति व सुरक्षा पदाधिकारी के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी की। अनशन स्थल पर एक सभा भी आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार व संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति अपने पूर्व कार्य स्थल पोर्ट ब्लेयर समेत अन्य स्थानों पर से अपने सगे-संबंधियों व अपने पूर्व के कार्य स्थल के पदाधिकारियों के बेटा, बेटी, दामाद समेत कई पदाधिकारियों आदि की नियुक्ति विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में किए हुए हैं, इसकी जांच जरुरी है। महागठबंधन से भाकपा-माले के प्रत्याशी रहे रंजीत राम ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारियों से अविलंब संतोषजनक वार्ता नहीं की जाती है तो कल्याणपुर चौक से छात्र - युवाओं के जत्था के साथ प्रतिरोध मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंच कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, महागठबंधन से भाकपा-माले के उम्मीदवार रहे रंजीत राम, जिला कमिटी सदस्य उपेन्द्र राय, माले नेता महेश सिंह, सुरेश कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष पुष्कर, छात्र नेता अमृत ठाकुर, रवि रौशन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आइसा नेता गंगा प्रसाद पासवान, जितेन्द्र सहनी, दीपक यादव, मो० जावेद, मो० शमीम, नवीन कुमार अभिषेक कुमार चंदन कुमार,अनमोल कुमार, राहुल कुमार शम्स तबरेज़, राजद नेता प्रभात कुमार, राजेश साहनी, बेचन कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। नई टीम में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष एवं 7 प्रदेश प्रवक्ता हैं। समस्तीपुर, दलसिंहसराय (गोसपुर) निवासी जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी स्थित सुमन अपार्टमेंट के फ्लैट और मुजफ्फरपुर आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है. निगरानी की टीम एक साथ दोनों आवास पर छापेमारी कर रही है.निगरानी विभाग ने 48 लाख रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही डीटीओ साहब के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसकी जानकारी उनसे मांगी गई है. बता दें कि रजनीश लाल छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार और अंजनी कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम डीटीओ के दोनों आवास पर छापेमारी कर रही है. परिवहन पदाधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना विजिलेंस को मिली थी. जिसके बाद विजिलेंस के डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर एक साथ उनके दोनों आवास पर छापेमारी चल रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जोरदार प्रशासनिक विरोध के बाद जलमग्न समस्तीपुर शहर से मुख्य नाला उड़ाही कर जल निकासी की मांग के मद्देनजर बुधवार से प्रशासन द्वारा नाला सफाई शुरू किया गया लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार हावी है. मौके पर नियुक्त इंजिनियर के गायब रहने से कुछ स्थानीय लोगों के ईशारे पर अखज निकालने के नाम पर जेसीबी चालक द्वारा दुकानदार से वसूली कर सलैब समेत बिना सफाई किये नाले छोड़ दिया जाता है एवं कहीं गैर जरूरी रहने पर भी सलैब हटाकर रास्ता बाधित कर दिया जाता है. इसका दर्जनों उदाहरण सर्किट हाउस से पश्चिम मुख्य सड़क किनारे देखा जा सकता है. पानी निकलना बंद है लेकिन सलैब नहीं हटाया गया जबकी शहर के विवेक- विहार मुहल्ला को जोड़ने वाले सड़क के नाले के सलैब को तोड़कर रास्ता बाधित कर दिया गया है. भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर से हस्तक्षेप कर मुख्य नाले को एक ओर से शुरू से अंत तक सफाई कर जल निकासी सुचारू रूप से कराने की मांग की है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
