नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय मोहिउद्दीन नगर में राजस्व वसूली के कार्य में राजस्व संग्रहण काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी मनोज कुमार राय पर राजस्व के गवन को लेकर सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मोहिउद्दीननगर के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। अपने आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार ने कहा है कि 12 जनवरी 2018 से 18 अगस्त 2020 के बीच विभागीय काउंटर द्वारा निर्गत रशीद को विभागीय जांच उपरांत निरस्त पाया गया है जबकि उपभोक्ता से पैसा वसूल कर लिया गया है इस क्रम में इस क्रम में उनके द्वारा 46 रशीद को निरस्त करते 72350.50 रूपया निक संग्रह रजिस्टर में संलग्न नहीं किया गया एवं उस राशि का गबन कर लिया गया एवं बाद में उनके द्वारा 24346 रुपैया 50 पैसा विभाग को समर्पित किया गया एवं 50194 रुपैया अभी तक उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है। राजस्व वसूली कर्मचारी के उक्त कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है इसलिए सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार ने श्री राय के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, विभाग के साथ धोखाधड़ी, एवं विभाग की छवि धूमिल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन स्थानीय थाना में दी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।