मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत गन्नीपूर बेझा पंचायत मे पुस्तकालय भवन के प्रांगण में "एक दिवसीय महिला संगठनों के साथ कार्यशाला का आयोजन" किया गया जिसका उद्घाटन मुखिया श्रीमती हेमंती कुमारी ने की! कार्यक्रम का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं यू. एन.ए. सेकेन्ड चान्स एजुकेशन के सहयोग से किया गया!इस कार्यक्रम में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) कार्यक्रम के कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर सिंह जी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से महिला संगठन को अवगत करवाया गया साथ ही सीनियर डी ओ भगवान प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के मूलधरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष बिहार बोर्ड ओपेन स्कूल से 324 दीदी बोर्ड परीक्षा देगी ये दीदी गांव मे शिक्षा की अलख जगाएगी जिन्हें पढ़ने लिखने का शौक है वो ईन दीदी से जुड़ कर अपनी शिक्षा हासिल कर सकते है महिलाये अपनी महत्व और और हक को जान सके परिवार के साथ साथ अपने समाज का भी नाम रौशन करेगी! वही रणबीर कुमार सिंह ने बताया कि गन्नीपूर बेझा को वैक्सीनेशन मुक्त करने के लिए आशा सेविका जीविका त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर जिस गांव मे लोग वैक्सीन नहीं लिए है उन गांव में प्रचार प्रसार एवं जागरुकता कार्यक्रम करे ताकि लोग वैक्सीन ले! इसके अलावा मास्क सफ़ाई दूरी धुलाई को अपनाए जब भी ढिलाई होगी वही ये संक्रमण ज्यादा फैलता है,इससे हम सबको तीसरी लहर की तैयारी अभी से करनी है ताकि किसी कि जान जाए! और सब सुरक्षित रह सके साथ ही गन्नी पुर बेझा पंचायत में आगा खान कार्यक्रम द्वारा के सहयोग से कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा समुदाय को विशेष रूप से टीकाकरण करवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है,साथ ही माक्स,सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप हो सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर समुदाय को विशेष रूप से जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है!इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भगवान प्रसाद ,रणवीर कुमार सिंह,कंसलटेंट मेराज,चंद्रमणि कुमार, राम नंदन प्रसाद(मुखिया प्रतिनिधि),समाज सेवी कार्यकर्ता –रवि राय, मों आरिफ आदि मौजूद रहे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
