Transcript Unavailable.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रेफरल अस्पताल पटोरी के परिसर में बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लोकप्रिय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री , राजनीतिज्ञ और सच्चे समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करते हुए किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के उत्थान हेतु उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी समस्तीपुर, अंचलाधिकारी मोहिउद्दीन नगर पर्यावरण सेवी सुजीत भगत, प्रमुख प्रतिनिधि मोहिउद्दीन नगर पिंकू सिंह, समाजसेवी गणेश कुमार, समाजसेवी अजय राय, विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बाढ़ की स्थिति को लेकर की समीक्षात्मक बैठक। फोटो-बैठक करते हुए पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री फोटो-बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण करते हुए नित्यानंद राय प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के वजह से दियारा इलाके में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर लोगों के समक्ष उत्पन्न जीवन यापन की समस्या एवं जानमाल की क्षति सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविरों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई गई राहत को लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर, एसडीएम पटोरी मोहम्मद जफर आलम सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को समीक्षात्मक बैठक करते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक किचन, पशु चारा, शौचालय इत्यादि की जानकारी लेते हुए जिन जिन जगहों पर समीक्षात्मक बैठक में सम्मिलित लोगों के द्वारा जिन चीजों की व्यवस्था करने की बात कही गई उसकी व्यवस्था की जिम्मेवारी उन्होंने जिलाधिकारी को दी। बैठक में उपस्थित लोगों ने सामुदायिक किचन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कमोबेश संतोषजनक रूप से चलाया जा रहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के निकलने से पहले बाढ़ राहत की राशि सभी लाभुकों के खाते पर चले जाना चाहिए इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि लाभुकों के खाते में राहत राशि का जाना प्रारंभ हो गया है। निर्देश, सामुदायिक किचन का संचालन सुचारू रूप से हो । बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पशुपालन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी समस्तीपुर, अंचलाधिकारी मोहिउद्दीन नगर पर्यावरण सेवी सुजीत भगत, प्रमुख प्रतिनिधि मोहिउद्दीन नगर पिंकू सिंह, समाजसेवी गणेश कुमार, समाजसेवी अजय राय, विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

दोस्तों शिक्षक का पद हमारे समाज में आदि काल से ही गरिमा में है पुराने जमाने में अध्ययन के लिए छात्र गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करने हेतु गुरुकुल में जाते थे वर्तमान काल में भी शिक्षक का पद बहुत ही गरिमा में है वह हमेशा अपने छात्रों को स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी बनने की शिक्षा देते रहते हैं बीता कोरोना काल उनके लिए काफी विकराल रहा है स्कूल बंद, कोचिंग बंद, तनख्वाह नहीं हाथ खाली और वे बेबस सरकार ने गरीबों को राशन दिया अच्छी बात है पर एक शिक्षक का आत्मसम्मान तो उसे वहां भी नहीं पहुंचा सकता तो आइए साथियों हम जानते हैं हमारे साथ रहने वाले शिक्षकों की क्या स्थिति हुई उन्हीं की जुबानी?

बिहार राज्य के जिला मुज़फ़्फ़रपुर के सुगौली गाँव से रिंकू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि गर्भवती महिला कोरोना का टीका कब ले सकती है ?

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के अख्तियारपुर जिला समस्तीपुर से सोनाक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जिस प्रकार से शिक्षा महंगी हो रही है। गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे बच्चे उच्च कक्षा हासिल करते हैं। वैसे ही उनकी शिक्षा भी महंगी होने लगती है और फीस भी महंगी हो जाती है। इसलिए गरीब परिवार के लोग अपने बच्चे को नहीं पढ़ा पाते हैं

शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के वंधार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 11 में 200 लोगों का जीना हुआ हराम बताते चलें कि जल जमाव होने के कारण दो घर पानी से रिसाव होने के कारण दीवाल गिर गया है देखने वाले कोई नहीं बताते चलें कि पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड पदाधिकारी गन का कोई सुध नहीं है मौके पर भाभी मुखिया प्रत्याशी उम्मीदवार संध्या देवी पति राजीव पासवान ने जाकर लोगों से मिले और लोगों को अश्वासन दिलाए की जहां तक हो हर संभव मैं आप लोगों का मदद करूंगा और प्रखंड पदाधिकारियों से भी बातचीत करके आप लोगों को मुआवजा दिलवाने का गुहार करूंगा बताते चलें की जलजमाव में प्रभावित लोग लालजी साहनी पुकार साहनी कपिल साहनी रामगुलाम साहनी अशोक साहनी नारायण साहनी अशर्फी साहनी कल्लू साहनी राजाराम साहनी बेचन साहनी बुद्धन साहनी भुल्लर साहनी मंचुन साहनी चंद्रशेखर साहनी सीता देवी पति लाल टून साहनी इन लोगों का घर सबसे ज्यादा प्रभावित है और घर गिर भी चूका है

शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के बंधार पंचायत स्थित परशुराम में आगमी मोहर्रम को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण एवं हथौड़ी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह जी एस आई सोहन सिंह ने मोहर्रम को लेकर निकाला फ्लैग मार्च बताते चलें कि परशुराम चौक से बंधार चौक तक सभी पुलिसकर्मी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुछ पत्रकार गण और परशुराम के मोहर्रम कार्य समिति के सदस्य भी साथ में थे बताते चलें कि मोहर्रम को लेकर आगमी फ्लैग मार्च निकालकर मोहर्रम कार्य समिति के सदस्य को अच्छा दिशा निर्देश देते हुए जानकारी दिए कि शांति वातावरण के साथ मोहर्रम किया जाए हथौड़ी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण हथौड़ी थाना क्षेत्र के सभी स्थापित स्टाफ गन मौजूद थे

Transcript Unavailable.