केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रेफरल अस्पताल पटोरी के परिसर में बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लोकप्रिय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री , राजनीतिज्ञ और सच्चे समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करते हुए किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के उत्थान हेतु उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी समस्तीपुर, अंचलाधिकारी मोहिउद्दीन नगर पर्यावरण सेवी सुजीत भगत, प्रमुख प्रतिनिधि मोहिउद्दीन नगर पिंकू सिंह, समाजसेवी गणेश कुमार, समाजसेवी अजय राय, विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
