विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर उत्तर में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें पदेन अध्यक्ष वार्ड सदस्य जितेंद्र ठाकुर, सचिव बीना देवी का चयन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत केवस जागीर उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शिक्षा समिति गठन हेतु समाजसेवी सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा समिति गठन हेतु सरकार द्वारा दी गई शिक्षा समिति के महत्व एवं गाइड लाइन कोटी बार सदस्यों की जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के रेफरल अस्पताल सकरा से सात जागरूकता रथ को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मसीह उददीन व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया!ये जागरुकता कार्यक्रम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं डी एफ आई डी के सहयोग से संचालित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जन साहस फाउंडेशन एवम ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में कोविड संक्रमण से प्रभावित प्रवासी मजदूर परिवार जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में मजदूर हेल्पलाइन पर कॉल कर राशन हेतु मदद माँगा था। जिसे मधुबनी एमआरसी टीम द्वारा जाँचोपरांत 205 परिवार को राशन वितरण हेतु चयन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के धूबगामा पंचायत के वार्ड नंबर 10 से उर्मिला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि उनको विधा पेंशन नहीं मिलती है जिस कारण उनको पैसे की दिक्कत होती है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के धूबगामा पंचायत से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि बहुत दिनों से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है,जिस कारण उनको बहुत परेशानी हो रही है
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में कनुआँ मांझी टोला में दशरथ मांझी का पुण्यतिथि मनाया गया कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मो० एजाज ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला माझी ने किया। दशरथ मांझी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि दशरथ माँझी बिहार में गया के करीब गहलौर गांव के एक गरीब मज़दूर थे उनका जन्म 17 अगस्त 1929 ईस्वी को हुआ था। वे काफी कम उम्र में ही धनबाद की कोयले की खान में काम करने लगे. बड़े होने पर फाल्गुनी देवी नामक लड़की से शादी कर ली. अपने पति के लिए खाना ले जाते समय उनकी पत्नी फाल्गुनी पहाड़ के दर्रे में गिर गयी. पहाड़ के दूसरी और अस्पताल था, जो करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर था. दूरी होने के कारण उचित समय पर उनको उपचार नही मिल पाया जिसके कारण उनका निधन हो गया. यह बात उनके दिल को लग गई. इसके बाद दशरथ मांझी ने संकल्प लिया कि वह अकेले अपने दम पर पहाड़ के बीचोंबीच से रास्ता निकालेंगे और केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर खुद अकेले ही 25 फुट ऊंचे पहाड़ को काटकर 360 फुट लंबी 30 फुट चौड़ी और एक सड़क बना डाली. 22 वर्षों के अथक परिश्रम के बाद दशरथ की बनाई सड़क ने अतरी और वजीरगंज ब्लॉक की दूरी को 55 किलोमीटर से 15 किलोमीटर कर दिया. इसके बाद उन्हें माउंटेन मैन के नाम से जाना गया। मौके पर अजय माँझी ,विक्रम कुमार, सुबोध कुमार,प्रमिला देवी ,शकीला देवी, मंजू देवी ,सोनी देवी ,सोनी देवी, रेखा देवी सुकली देवी ,आरती ,रेनू कुमारी आरती कुमारी, ज्योति कुमारी, सुनीला कुमारी आदि लोग मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत साखमोहन पंचायत वार्ड 6 में बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सत्यनारायण सहनी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के प्रदेश महासचिव रामबालक सहनी ने कहा कि सभी मछुआरों को एकजुट होकर आंदोलन करने कि जरूरत है एवं उन्होंने कहा की हमारे सहनी समाज में मछुआरा आवास योजना का लाभ राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार अभिलंब देना होगा, बीमा योजनाओं का लाभ हमारे सहनी को अभिलंब दे। बैठक में बिभूतिपुर जल श्रमिक संघ के अंचल मंत्री छोटन कुमार सहनी ने कहा सभी मछुआरों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है एवं विभूतिपुर में सभी मछुआरों को मत्स्य जीवी सोसाइटी लिमिटेड में मतदाता सूची में नाम दर्ज अविलंब करें। बैठक को बिभूतिपुर अंचल अध्यक्ष रंजीत सहनी ने कहा जल जीवन हरियाली राज्य सरकार इमानदारी पूर्वक लागू करें। उजियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष मंटू सहनी ने कहा सोसाइटी लिमिटेड में सदस्यता अधिक से अधिक मछुआरों सदस्यता लें एवं प्रखंड कमेटी सदस्य रामकिशोर सहनी ने कहा अधिक से अधिक एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक में 15 सदस्य कमेटी गठित हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सहनी एवं सचिव पद पर दीपक कुमार सहनी एवं कोषाअध्यक्ष पद पर सुनीता देवी एवं कमेटी सदस्य उत्तम सहनी, कपिल देव सहनी, जोगिंदर सहनी, अरविंद सहनी, मालती देवी, रोशन कुमार, दुखनी देवी, धर्म शिला देवी, चंपा देवी इत्यादि ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर (विभूतिपुर) प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति के कई नामित सदस्यों की किसान गोष्ठी सूची से प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा नाम हटाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पूर्व जिला पार्षद सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष (भाजपा) कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन देकर नियम संगत करवाई करने की मांग किया है। जिसमें कहा गया है कि समस्तीपुर आत्मा परियोजना निदेशक का पत्रांक 438 दिनांक 26 जुलाई 21 के आलोक में विभूतिपुर प्रखंड कृषि कार्यालय के पत्रांक 83 दिनांक 11 अगस्त 21 से निर्गत दिनांक 16 अगस्त 21 को किसान गोष्ठी में भाग लेने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी के हस्ताक्षर युक्त सूचना पत्र में क्षेत्रिय सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रिय माननीय सदस्य, पंचायत समिति परामर्शी समिति (सभी), मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं प्रगति शील कृषक का नाम सोची समझी षडयंत्र के तहत सूचना पत्र से गायब कर दिया गया है। जबकि पत्रांक 20 दिनांक 10 फरवरी 21 से निर्गत पत्र में सभी का नाम शामिल था। जिसको लेकर बीडीओ से लिखित शिकायत कर नियम संगत कार्रवाई करने की मांग किया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
