नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में कनुआँ मांझी टोला में दशरथ मांझी का पुण्यतिथि मनाया गया कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मो० एजाज ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला माझी ने किया। दशरथ मांझी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि दशरथ माँझी बिहार में गया के करीब गहलौर गांव के एक गरीब मज़दूर थे उनका जन्म 17 अगस्त 1929 ईस्वी को हुआ था। वे काफी कम उम्र में ही धनबाद की कोयले की खान में काम करने लगे. बड़े होने पर फाल्गुनी देवी नामक लड़की से शादी कर ली. अपने पति के लिए खाना ले जाते समय उनकी पत्नी फाल्गुनी पहाड़ के दर्रे में गिर गयी. पहाड़ के दूसरी और अस्पताल था, जो करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर था. दूरी होने के कारण उचित समय पर उनको उपचार नही मिल पाया जिसके कारण उनका निधन हो गया. यह बात उनके दिल को लग गई. इसके बाद दशरथ मांझी ने संकल्प लिया कि वह अकेले अपने दम पर पहाड़ के बीचोंबीच से रास्ता निकालेंगे और केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर खुद अकेले ही 25 फुट ऊंचे पहाड़ को काटकर 360 फुट लंबी 30 फुट चौड़ी और एक सड़क बना डाली. 22 वर्षों के अथक परिश्रम के बाद दशरथ की बनाई सड़क ने अतरी और वजीरगंज ब्लॉक की दूरी को 55 किलोमीटर से 15 किलोमीटर कर दिया. इसके बाद उन्हें माउंटेन मैन के नाम से जाना गया। मौके पर अजय माँझी ,विक्रम कुमार, सुबोध कुमार,प्रमिला देवी ,शकीला देवी, मंजू देवी ,सोनी देवी ,सोनी देवी, रेखा देवी सुकली देवी ,आरती ,रेनू कुमारी आरती कुमारी, ज्योति कुमारी, सुनीला कुमारी आदि लोग मौजूद थे।