जल जीवन हरियाली एवं जलवायु अनुकूल खेती को लेकर विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया उच्च विद्यालय में एक किसान गोष्ठी का आयोजन की किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर व संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रामनाथ सिंह (किसान श्री) व प्रशिक्षक किसान सलाहकार मुरारी सिंह एवं अमित रंजन थे। वहीं आत्मा सदस्य मनोज कुमार, रामचंद्र महतो, प्रगतिशील किसान अशोक पटेल, सुलेखा कुमारी (मुखिया), रणधीर राम (उपमुखिया), मंजू देवी (सरपंच), निर्मला किशोर (प्रमुख) ने किसानों के बीच अपना अपना वक्तव्य रखते हुए जल जीवन हरियाली एवं जलवायु अनुकूल खेती करने पर प्रकाश डालें। मौके पर राजीव रंजन, सुरेंद्र ठाकुर, सत्यप्रकाश एटीएम, रूमी हबीब एटीएम, अशोक कुमार मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर (विभूतिपुर)प्रखंड कार्यालय परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी एवं सीओ आदित्य विक्रम के मौजूदगी में संपन्न हुई। जिसमें 20 अगस्त को होने वाली मोहर्रम महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण कोविड-19 प्रोटोकॉल को पालन करते हुए मनाने की अपील की गई है। वही हुड़दंग मचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। बैठक में क्रांति कुमार, मुजीबुर्रहमान, नवाब आलम, यूनुस खान, अरुण कुमार राय, मोहम्मद कलाम, मुमताज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मिथिला पेंटिंग से उभरती हुई संस्था आज मिथिला कला विकास समिति द्वारा गूंज नई दिल्ली के सहयोग से बिस्फी प्रखंड के जगवन पूर्वी पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया गया वार्ड नंबर 13 14 मैं आज वितरण हुआ दमला घाटी काफी प्रभावित एरिया है राहत सामग्री दिया गया कुल मिलाकर 527 परिवार को अभी तक बाढ़ राहत सामग्री और मेडिकल किट दिया गया राहत सामग्री में चावल आटा सरसों तेल चना दाल चना मास्क और टूथपेस्ट दिया गया साथ में एक मेडिकल किट भी दिया गया । बिस्फी प्रखंड में बॉर्डर पर काम करने वाली मात्र एक मात्र संस्था मिथिला कला विकास समिति है यह वहां के लोग बता रहे हैं इसने लोगों के बीच जाकर लोगों का हाल जाना नहीं तो लोग काफी नाराज मायूस है क्योंकि इस वार्डन की विपत्ति में भी कोई आदमी कोई संस्था बाढ़ के बीच सुख-दुख बांटने नहीं आया लोग काफी खुश थे संस्था सचिव मनोज कुमार झा पहले भी वार्ड में नाउ से लोगों के बीच पहुंचे थे और संस्था निरंतर काम कर रही है और आगे भी चलता रहेगा जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विकास पदाधिकारी कई समाज सेवक जुगनू मिस्र संस्था पदाधिकारी भोगी ठाकुर पूनम कुमारी गणेश दास बृहस्पति सदय मनोज साफी रोशन कुमार गौरव मिश्रा राहुल कुमार और भी कई कार्यकर्ता बहुत मेहनत से और लगन से इस काम में लगे हुए हैं दमला घाटी में फिर से पानी बढ़ने लगा जिस वजह से कार्य में काफी दिक्कतें आई यह बाढ़ राहत कार्यक्रम नई दिल्ली गूंज के सहयोग से किया जा रहा है मिथिला कला विकास समिति का उद्देश्य हर घर खाना पहुंचाना है कोई भूखे पेट ना सोए उस का प्रयास किया जा रहा है पंचायत में काफी प्रभावित लोग हैं। समाजसेवी का अच्छा सहयोग रहा है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सहगल फाउंडेशन द्वारा ए.जी.सी.ओ. फाउंडेशन के सहयोग से समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर गांव के मो० मुजिबुल जिनको तकरीबन 3 सालों से पैरालाइज बीमारी है घर में तकरीबन लॉकडाउन के समय से काफी स्थिति उनकी जर्जर है आज उनके परिवार वालों को सुखा राशन वितरण एवं कोविड राहत कार्यक्रम के तहत एवं साबुन मास्क वितरण किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के सदस्य सुप्रिया कुमारी एकता युवा मंडल सैदपुर मो० एजाज पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रोशन कुमार के द्वारा चीनी, दाल ,सत्तू ,सोया बड़ी, नमक, सरसों का तेल, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आदि बाटा गया। वही मंडल अध्यक्ष ने पूरे प्रखंड वासियों से अपील की इससे परिवार को जो भी हो सके जरूर से जरूर मदद करें किसी भी संस्था से लाभ दिलाने का प्रयास करें अगर आप लोगों के आसपास ऐसे लोग हैं जिनकी स्थिति दयनीय है जिसे वास्तविकता में सहयोग की जरूरत है तो आप लोग जरूर करें वही मौके पर मौजूद अरविंद कुमार प्रदीप कुमार आयुष कुमार, अंकित कुमार पस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड अनुश्रवण समिति बाढ़ राहत का आयोजन अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में किया गया बैठक में प्रखंड के दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अंचलाधिकारी के द्वारा कहा गया की सरकार द्वारा प्रदत बाढ़ राहत की राशि मिलने में जिन लोगों का नाम आपदा पोर्टल पर चढ़ने से छूट गया है 20 अगस्त तक उसकी सूची प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध करवा दें। साथ ही वर्तमान आपदा की घड़ी में प्रभावित पंचायतों में चल रहे सामुदायिक किचन, नाव की व्यवस्था एवं प्रभावित जगहों पर लोगों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं एवं उसके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अनुश्रवण समिति के बैठक में आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित पंचायतों जिसमें कल्याणपुर बस्ती पूरब, कल्याणपुर बस्ती पश्चिम , मदूदाबाद एवं राजाजान में बाढ़ से हुए नुकसान के समीक्षा की चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख बबीता सिंह, उप- प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी, भाजपा नेता धर्मवीर कुमार कुंवर, माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील के साथ अन्य लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खेतों का निरिक्षण कर फसल क्षति रिपोर्ट बनाने के बजाय आफिस में बैठकर "शून्य" क्षति का रिपोर्ट भेजे जाने से आक्रोशित किसान ने जुलूस निकालकर कृषि समन्वयक का सोमवार को मोतीपुर सब्जी मंडी में पूतला फूंका.बड़ी संख्या में किसानों ने अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मोतीपुर सब्जी मंडी में जुटकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, फेस्टून लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला जो सब्जी मंडी के समक्ष नेशनल हाईवे-28 पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष- 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' में आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम को चूल्हाई राम हाई स्कूल सोमनाहा से शुभारंभ किया गया जो गोराई पंचायत भवन पर समापन हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह उपस्थित थे,एवं पूसा प्रखंड एवं कल्याणपुर प्रखंड़ के 15 वर्ष से 30 वर्ष के बीच के युवा हिस्सा लिए जो अब्बल आये उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
विभूतिपुर। प्रखंड कार्यालय सहित निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा धूमधाम से फहराया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने प्रखंड कार्यालय पर, विभूतिपुर उत्तर पंचायत के मुखिया गीता देवी ने पंचायत सरकार भवन पर, थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने थाना पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीपी सिंह, चकबंदी कार्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, बीआरसी भवन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण देव महतो, जनता महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य, बीआर एनकेएस कल्याणपुर में प्राचार्य सूर्यदेब प्रसाद सिंह, डीबीकेएन कॉलेज नरहन में प्रभारी प्राचार्य रजनीकांत झा, नरहन उच्च विद्यालय में प्राचार्य अनिल तिवारी, सिंघिया घाट दुर्गा स्थान के मैदान में पूर्व विधायक रामबालक सिंह, यूनिक चिल्ड्रंस एकेडमी में प्राचार्य अर्जुन कुमार, पैराडाइज पब्लिक स्कूल नरहन में प्राचार्य शोभा कांत राय, डायमंड कोचिंग सेंटर शाहपुर में प्राचार्य रामकुमार, संत जॉन्स पब्लिक स्कूल बाजीतपुर बम्बईया में प्राचार्य, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भरपुरा में प्रखंड अध्यक्ष रामाधार चौधरी, भाजपा उत्तरी दक्षिणी एवं पूर्वी मंडल में क्रमसह सुजीत कुमार पिंटू अमन पाराशर एवं मनोज कुमार, लोजपा कार्यालय में रामबाबू यादव सहित सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान गांव के चौक चौराहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों ने 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
रोसड़ा(समस्तीपुर)हर वर्ष 15 अगस्त को, हम सभी आजादी का जश्न मनाते हैं.हर देश वासी देश आजाद होने की खुशी मनाता है और अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं.15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है,इसी दिन ब्रिटिश साम्राज्य की हुकुमत खत्म हो गई थी.और भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया था.वो साल 1947 का था, जब आधी रात के समय, देश का हर पुरुष, महिला और बच्चा जाग उठा, स्वतंत्रता के एक नए युग और एक नए शासन का स्वागत करने के लिए तैयार था. तब से, हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं.और 2021 में यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस है.इस मौके पर आज कोविड-19 के संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रोसड़ा मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।यहां अनुमंडल कार्यालय एवं समारोह स्थल कर्पूरी स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने झंडोतोलन किया अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ सहरियार अख्तर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में जयकांत साह,रोसड़ा थाना में सीता राम,जेल सहित कई जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
