75वीं स्वतंत्रता दिवस पर पटेल मैदान में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोतोलन किया। राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान जन गण मन गाकर देश के उन वीर सपूतों को याद किया, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।पटेल मैदान में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोतोलन किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्तीपुर जिला प्रगति की राह पर अग्रसर है। कई विकासात्मक कार्य हो चुके हैं और कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। इस दौरान डीएम और एसपी ने पैरेड की सलामी ली।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम पोस्ट मारिकौर पंचायत धूबगामा के वार्ड संख्या 9 से मंजूकला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि उनकी उम्र 70 साल है परन्तु उनके आधार कार्ड में गलती से 27 साल होने के कारण उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल पा रही है। इसलिए वह चाहती हैं कि उनकी सहायता की जाये।

विभूतिपुर स्थित कामेश्वर नारायन सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्नक कॉलेज किसनपुर टभका का विधायक अजय कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. असिम कुमार ठाकुर से कॉलेज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली व कमियों को दूर करने का निर्देश भी दिया। विधायक ने लैब सहित लाइब्रेरी, मशीन टूल कक्ष को भी देखा। ततपश्चात कॉलेज परिसर में एक आम का पौधा रोपण भी किया। मौके पर शिक्षक नेता रामदेव राय, पूर्व छात्र नेता महेश कुमार , दिलीप राय, डॉ. विष्णुदेव प्रसाद सिंह, रामपुनित वर्मा, विजय कुमार, पप्पू राउत, अवधेश कुमार, अशोक, राजेश महतो, बबलु कुमार सहित कॉलेज के दर्जनों फैक्लटी, नन फैकल्टी कर्मचारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर थाना का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों के द्वारा शनिवार को किया गया। उनके द्वारा थाने में लंबित केसों की समीक्षा करते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप को जरूरी निर्देश दिया गया एवं थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था का पालन करते हुए शांति कायम करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया और उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कही। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, अवर निरीक्षक छोटे लाल पासवान, सुरेश पटेल सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगरप्रखंड में बाढ़ प्रभावित पंचायतों का स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह एवं अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के साथ शनिवार को राजा जान पंचायत के वार्ड नंबर 10, 6 एवं 4 का दौरा किया, इस कड़ी में डुमनी में बाढ़ का पानी घरों में घुसने के वजह से बांध पर शरण लिए हुए ग्रामीणों का हाल-चाल जाना एवं बाढ़ प्रभावित लोगों को वर्षा एवं धूप से बचाव हेतु पॉलिथीन सीट उपलब्ध करवाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन का संचालन शुरू करवाने का निर्देश दिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह हमेशा उनके साथ उपलब्ध रहेंगे एवं जहां तक हो सकेगा सहायता मुहैया कराने का प्रयास करते रहेंगे।मौके पर उदय सिंह ,सोनेलाल पासवान ,पवन सिंह, रवीश कुमार, रंजीत राय आदि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से सुशील मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लड़के लड़कियों में भेदभाव को समझने के लिए अभिभावकों को सोच का नजरिया बदलना होगा।शिक्षा में इतनी शक्ति है कि जो लोग समझ गए वे आगे बढ़ गए। जिस दिन शिक्षा की गुणवत्ता को अभिभावक समझ जायेंगे उस दिन बेटे बेटी में भेदभाव नहीं होगा .

[14/08, 11:41 AM] त्रिभुवन जी कग्रेस: 15 अगस्त के पावन वेला DBG चेप्टर 3 फ़िल्म रिलीज भूमाफिया पर आधारित काल्पनिक फ़िल्म है जिस तरह से 15अगस्त 1947 में देश आजाद हुआ ठीक उसी तरह से भू माफिया से आजाद के लिए कल्पनिक फील रिलीज हुआ है [14/08, 11:42 AM] त्रिभुवन जी कग्रेस: प्रेस रिलीज *भू माफिया पर आधारित दरभंगा वेब सीरीज डीबीजी चैप्टर-3 फिल्म प्रकाशित जो पूर्ण रूप से काल्पनिक* को स्टार संजू रिजवी सैम ने कहा यह फ़िल्म भू माफिया पर आधारित है इस फ़िल्म में सच्चाई से कोई वास्ता नही है पूर्ण काल्पनिक है संजू रिज़वी सैम चैनल पर भी लोड किया गया है। इस फ़िल्म में कई अहम चेहरा अपना अपना योगदान दिए हैं मानवाधिकार का प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार दरभंगा एनएसयूआई का निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार साथ ही अहम रोल अदा किए वही त्रिभुवन कुमार ने कहा फिल्म काल्पनिक है और महत्वपूर्ण जिससे जनताओ में जागरूकता लाया जा सकता है फिल्म में मेरा रोल अदा करने का मुख्य उद्देश उक्त जमीन पर स्कूल खुलवा कर गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करना इसी अंदाज में हमारे अन्य सहयोगी अलग-अलग प्रकार की रोल अदा किया वही फ़िल्म का चेयरमैन आतिफ अली ने कहा दरभंगा जिला के सभी साथियों को बहुत बहुत आभार है कि तिनका तिनका मिलकर फ़िल्म बनाकर सभी के बीच पारदर्शिता करने का काम किया है हमलोगों का उद्देश्य दरभंगा से हर तरह का काल्पनिक फ़िल्म बनाकर बिहार सहित राज्य में उदहारण के रूप में दरभंगा का नाम विकशित हो वॉइसकार अनवर हुसैन इंतेखाब फोको ने कहा हमलोगों का एक छोटा से प्रयास के बजह से दरभंगा बेब सीरीज चैप्टर 3 रिलीज हो सका अदाकार में ताबिश प्रेम शंकर बादशाह हुसैन दीपेश फुल बाबू बिलाल राजू पासवान राजा काशिफ खान अल्लाह राखा खा मिथिलेश पासवान कोमल बाबा अजय कुमार विमलेश गुफरान राजू किसान किरजा अमन विवेक महेश प्रवीण यादव गोलू यादव सहित दो दर्जन से अधिक युवा अपना अपना योगदान निर्वहन किया

Comments


सरायरंजन प्रखंड के रायपुर पंचायत के वार्ड नं 11निवासी सिंधु देवी पति भिखारी पासवान जिनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, परंतु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।उसके उपरांत अस्पताल प्रबंधक द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी अन्यथा शव नहीं देने की बात कही जा रही थी। उनके परिजन भीखन पासवान ने पूरे मामले की जानकारी जिला परिषद् सदस्य हरेराम सहनी एवं छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी। इनलोगो ने पटना पहुँचकर माननीय मंत्री महोदय तथा उनके आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी जी को पूरे मामले से अवगत कराया। उसके उपरांत माननीय मंत्री जी के निर्देश पर रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू भैया ने सिविल सर्जन पटना तथा वहाँ के स्थानीय थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर परिजनों को निःशुल्क शव उपलब्ध करवाये|
Download | Get Embed Code

Aug. 14, 2021, 3:53 p.m. | Tags: autopub  

शहर से जलनिकासी को बने करोड़ों रूपये का नाला सुखा हुआ है जबकी शहर जलमग्न है. जिला प्रशासन नाले में मोटर लगाकर जलनिकासी की कवायद कर रही है लेकिन तनिक भी इसका असर देखने को नहीं मिलता है. समस्तीपुर- मुसरीघरारी मुख्य सड़क के पूर्वारी नाला से मोटर द्वारा जलनिकासी तो हो भी रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वाजितपुर पंचायत के सैकड़ो महिलाओं ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के आवास का घेराव कर जलजमाव से निजात दिलाने , पॉलीथिन व दवा मुहैया कराने , राशन वितरित करने की मांग विधायक से की l विधायक ने मौके पर ही जिलाधिकारी , उप समाहर्ता तथा अन्य वरीय अधिकारियों से मोबाइल से बात करके कहा कि जलजमाव की वजह से वाजितपुर तथा छतौना के सैकड़ो परिवार बांध पर शरण लिए हुए है lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बाइक से हुआ एक्सीडेंट दीपक को इलाज के दौरान हुई मृत्यु बताते चलें कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर प्रखंड क्षेत्र में कौन से लिंग का काम कर रहे दीपक और उनके एक और साथी गण दोनों खानपुर प्रखंड से शिवाजी नगर प्रखंड होते हुए अपने घर लालपुर भुतहा की तरफ जाने के दरमियान शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दोपहर के समय बाइक से गिरने से दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से शिवाजी नगर ओपी को जानकारी दी गई कमल राम ने दोनों ही व्यक्ति को इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिए जिसमें दीपक कुमार नाम का लड़का का रास्ते में ही मृत्यु हो गया बताते चलें कि रोसरा अनुमंडल क्षेत्र के लालपुर भुतहा निवासी दीपक कुमार के परिवार वालों को जानकारी दी जा रही है एक व्यक्ति और जो है उनकी भी हालत बहुत नाजुक है