विभूतिपुर स्थित कामेश्वर नारायन सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्नक कॉलेज किसनपुर टभका का विधायक अजय कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. असिम कुमार ठाकुर से कॉलेज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली व कमियों को दूर करने का निर्देश भी दिया। विधायक ने लैब सहित लाइब्रेरी, मशीन टूल कक्ष को भी देखा। ततपश्चात कॉलेज परिसर में एक आम का पौधा रोपण भी किया। मौके पर शिक्षक नेता रामदेव राय, पूर्व छात्र नेता महेश कुमार , दिलीप राय, डॉ. विष्णुदेव प्रसाद सिंह, रामपुनित वर्मा, विजय कुमार, पप्पू राउत, अवधेश कुमार, अशोक, राजेश महतो, बबलु कुमार सहित कॉलेज के दर्जनों फैक्लटी, नन फैकल्टी कर्मचारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।