75वीं स्वतंत्रता दिवस पर पटेल मैदान में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोतोलन किया। राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान जन गण मन गाकर देश के उन वीर सपूतों को याद किया, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।पटेल मैदान में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोतोलन किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्तीपुर जिला प्रगति की राह पर अग्रसर है। कई विकासात्मक कार्य हो चुके हैं और कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। इस दौरान डीएम और एसपी ने पैरेड की सलामी ली।