मोहिउद्दीन नगर थाना का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों के द्वारा शनिवार को किया गया। उनके द्वारा थाने में लंबित केसों की समीक्षा करते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप को जरूरी निर्देश दिया गया एवं थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था का पालन करते हुए शांति कायम करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया और उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कही। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, अवर निरीक्षक छोटे लाल पासवान, सुरेश पटेल सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
