बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के अख्तियारपुर से दिनेश प्रसाद चौरसिया मोबाइल वाणी के मध्यम से यह कहते हैं की बेटियों की शिक्षा पर जो मोबाइल वाणी पे कार्यक्रम चल रहा है वह बहुत ही सरहनिया है। उन्होन कहा की जिस प्रसार से भारत सरकार अपने देश की बेटियों की शिक्षा को लेकर काई परकार की योजना निकल रही है। लेकिन बेटियों की शिक्षा आगे बढ़ने के लिए और जा रहा है। उन्होन यह भी कहा की हम अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा देकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए माता पिता को पूरा सहयोग करना चाहिए का उपयोग करें। इसलिए अपनी बेटी को एक अच्छी शिक्षा देकर उसके लिए को पूरा करें
यदि बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा. जब हमने बम गिराया तो हमारा धेय्य किसी को मारना नहीं था. हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था. अंग्रेजों को भारत छोड़ना चाहिए और उसे आज़ाद करना चहिये.” ऐसे प्रेरणादायी विचार देकर आजादी की क्रांति की ज्वाला को मुकाम तक पहुंचाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शहीदेआजम सरदार भगत सिंह का जयंती ताजपुर नप के गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के चकमोतीपुर निवासी उमाशंकर दास के पुत्र शिवम् कुमार (19) का मंगलवार को करीब 10 बजे दिन में जल जीवन हरियाली पार्क में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे स्थानीय जीवन सहारा नर्सिंग होम में ईलाज के लिए लाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले ली है. पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन के हवाले करने की बात बताई गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार )युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा आवासीय माही शिक्षा साधना पब्लिक स्कूल सह कोचिंग सेंटर पुसहो के तत्वाधान में वीर भगत सिंह जी के 114 वी जयंती दिवस मनाया गया! जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता बिथान प्रखंड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुधीर कुमार के नेतृत्व किया गया! इस कार्यक्रम की संचालन युवा क्लब की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जी के द्वारा किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झंझारपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज झंझारपुर आंख अस्पताल लंगड़ा चौक झंझारपुर में सेवा समर्पण सप्ताह के शुभ अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 30 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं के द्वारा किया गया ! सभी रक्त दाताओं को #सम्राट_अशोक_सेवा_सम्मान_2021 से सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नीतीश मिश्रा जीके हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया !विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर बिचला टोला में सोमवार को हुए गुलाबी तूफान के वजह से भीषण बारिश एवं वज्रपात के चपेट में आने से सुल्तानपुर ढाव में 8 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित किसान की पहचान सुल्तानपुर निवासी मेघन राय के पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है। सूचना के बाद स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड पशु चिकित्सक डॉक्टर समीर आलम को निर्देश देते हुए कहा कि भैंसों की मौत की जांच करते हुए आपदा विभाग को लिखे एवं पीड़ित किसान को उचित सरकारी सहायता दिलाना सुनिश्चित करें। इस बाबत जब डॉक्टर समीर आलम से बात की गई तो उन्होंने कहा की जांच में पाया गया है कि सभी आठों भैंस की मौत वज्रपात के वजह से ही हुई है। सूचना पर पहुंची राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक डॉ एज्या यादव ने मंगलवार को पीड़ित किसान से भेंट करते हुए सांत्वना दी एवं सरकार से अविलंब मुआवजा देने की मांग की, मौके पर प्रदेश महासचिव राजद अशोक राय, शरद यादव उर्फ मुचकुंद, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर स्थित कार्यालय सभा भवन परिसर में विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ता, ए एन एम तथा आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन ललिता कुमारी नें किया। विषय प्रवेश कराते हुए वीणा कुमारी नें कहा कि बिहार में युवा जोड़ों के लिए गर्भनिरोध को प्राथमिकता देने के रास्ते - विश्व गर्भनिरोधक दिवस 2021को चुनौति के रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता है। एक रणनीति के रूप में परिवार नियोजन पर जोर देना महिलाओं को स्वैच्छिक परिवार नियोजन तक सार्वभौमिक पहुँच प्रदान करने के परिणाम सशक्त और व्यापक हैं। स्वास्थ्य लाभों में वैश्विक स्तर पर हर साल लगभग 600000 नवजात मृत्यु और 79000 मातृ मृत्यु शामिल हैं। अनपेक्षित गर्भावस्था में दो तिहाई की कमी आएगी, जिसके परिणामस्वरूप 21 मिलियन कम अनियोजित जन्म और 26 मिलियन कम प्रेरित गर्भपात होंगे। स्वास्थ्य से परे, महिलाओं के गर्भनिरोधक का उपयोग करने और अपनी प्रजनन क्षमता का निर्धारण करने में अपनी पसंद का प्रयोग करने में सक्षम होने के कई दूरगामी, परिवर्तनकारी प्रभाव हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रखंड में आए दिन पीडीएस के डीलरों के द्वारा आए दिन कालाबाजारी के मामले सामने आते रहते हैं एवं गरीब जनता के हक मारी के दर्जनों मामले प्रखंड मुख्यालय से लेकर अनुमंडल मुख्यालय तक पीड़ित लोगों के द्वारा दिया जाता है बावजूद इसके पीडीएस डीलरों के हौसले बुलंद है इसकी बानगी रविवार की देर रात करीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में देखने को मिली जहां टीडीएस की दुकानदार गुंजन कुमारी जिनका अनुज्ञप्ति संख्या 2 /2019 है के दुकान से पिक अप वाहन पर लादी सरकार द्वारा गरीबों को दिया जाने वाला राशन का चावल पीडीएस के दुकानदार के द्वारा कालाबाजारी किया जा रहा था जिस पर सजग के ग्रामीणों ने उक्त गाड़ी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी एवं पुलिस के हवाले कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
