मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर बिचला टोला में सोमवार को हुए गुलाबी तूफान के वजह से भीषण बारिश एवं वज्रपात के चपेट में आने से सुल्तानपुर ढाव में 8 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित किसान की पहचान सुल्तानपुर निवासी मेघन राय के पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है। सूचना के बाद स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड पशु चिकित्सक डॉक्टर समीर आलम को निर्देश देते हुए कहा कि भैंसों की मौत की जांच करते हुए आपदा विभाग को लिखे एवं पीड़ित किसान को उचित सरकारी सहायता दिलाना सुनिश्चित करें। इस बाबत जब डॉक्टर समीर आलम से बात की गई तो उन्होंने कहा की जांच में पाया गया है कि सभी आठों भैंस की मौत वज्रपात के वजह से ही हुई है। सूचना पर पहुंची राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक डॉ एज्या यादव ने मंगलवार को पीड़ित किसान से भेंट करते हुए सांत्वना दी एवं सरकार से अविलंब मुआवजा देने की मांग की, मौके पर प्रदेश महासचिव राजद अशोक राय, शरद यादव उर्फ मुचकुंद, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।