सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झंझारपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज झंझारपुर आंख अस्पताल लंगड़ा चौक झंझारपुर में सेवा समर्पण सप्ताह के शुभ अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 30 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं के द्वारा किया गया ! सभी रक्त दाताओं को #सम्राट_अशोक_सेवा_सम्मान_2021 से सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नीतीश मिश्रा जीके हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया !विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
