दूसरे दिन नामांकन में कुल 263 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल। प्रत्याशियों की भीड़ फोटो 1 शिवाजी नगर चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पंचायत चुनाव को ले 263 उम्मीदवारों ने दूसरे दिन बुधवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें पंचायत समिति सदस्य पद से 12 पुरुष एवं 15 महिलाओं कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा पंचायत समिति काउंटर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार के समक्ष कंप्यूटर पर पर्चा भरने वाले की पूरी सूचना अपलोड किया गया। मुखिया पद के लिए 22 महिलाओं एवं छह पुरुष कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा जिसमें दसौत पंचायत से मुखिया कृष्ण कुमार राय उर्फ ललन बाबू एवं रहियार उत्तर पंचायत से मुखिया उदन सहनी ने नामांकन पर्चा भरा। सरपंच पद से 11 महिला एवं सात पुरुष कुल अट्ठारह ने नामांकन पर्चा भरा। वार्ड सदस्य पद से 70 महिला एवं 55 पुरुष स्कूल 125 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। पंच पद से 30 महिला, 30 पुरुष कुल 65 ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पंचायत नामांकन पर्चा दाखिल करने के को लेकर शिवाजी नगर ओपी पुलिस एवं हथौड़ी थाना पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने में प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर डटे हुए थे भीड़ इतनी अधिक बढ़ गई थी कि काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रण क्या जा रहा था। पाखंड निर्वाचि पदाधिकारी हरि ओम शरण सभी काउंटरों पर नामांकन की निरीक्षण करते रहें थे। मौके पर पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह,राज कुमार मुखिया, मृत्युंजय कुमार सिंह आदि के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद काफी गहन जांच की जा रही थी।
सीएचसी मोहिउद्दीन नगर में चिकित्सकों की लापरवाही से हुई दो नवजात की मौत प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान चिकित्सक के लापरवाही से दो नवजात की मौत मंगलवार को हो गई । मिली जानकारी के अनुसार दशहरा एवं हरैल के ग्रामीणों ने मोहद्दीनगर अस्पताल पर जमकर किया हंगामा किया गया। बताया जाता है कि दशहरा निवासी पूजा कुमारी पति जितेंद्र कुमार तथा हरैल निवासी बरसा कुमारी पति गुलशन कुमार इन दोनों के प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से जन्म के समय ही नवजात शिशु की मौत हो गयी। इस बाबत दोनों गांव के लोगों ने पीड़ित के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा, प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन नगर हॉस्पिटल कुल 7 डॉक्टर कार्यरत हैं पर कोई भी डॉक्टर रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं करते हैं तथा अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए । बवाल की सूचना पर पहुंचे एसडीओ मोहम्मद जफर आलम तथा विधायक राजेश कुमार सिंह आने के बाद हंगामा थमा उन्होंने जब रोस्टर चेक किया तो मात्र एएनएम अनिता कुमारी अलका कुमारी उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि प्रभारी डॉ अमित कुमार,हेल्थ मैनेजर धीरेंद्र कुमार आदि कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी रोस्टर के अनुसार कोई भी ड्यूटी नहीं करते हैं ।डॉक्टर से पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनएम एवं हेल्थ मैनेजर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मोहिउद्दीन नगर थाने में आवेदन दिया है।
Transcript Unavailable.
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुसहो के प्रांगण मैं स्वच्छता अभियान चलाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवाजी नगर में पहले दिन कुल 176 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। फोटो 1 शिवाजीनगर नामांकन कार्य का निरीक्षण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी हरि ओम शरण। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के लिए शिवाजीनगर में नामांकन के प्रथम दिन सभी पदों के लिए 176 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। जिसमें मुखिया पद के लिए 8 महिला पांच पुरुष कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए महिला 10 एवं पुरुष 11 कूल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। पंच पद के लिए पुरुष सोलो एवं महिला 16 कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। सरपंच पद के लिए 5 महिला एवं 4 पुरुष कुल 9, वार्ड सदस्य के लिए महिला 59 एवं पुरुष 42 कूल 101 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा डुमरा मोहन, ठनका चौक एवं शिवाजी नगर में कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाया गया था पूरे दिन शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के आसपास राधा कृष्ण गोविंद गोस्वामी इंटर महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर एवं अन्य जगहों पर उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भीड़ उमरी रही।
शिवाजी नगर फर्जी शपथ पत्र बनाने का आरोप शिवाजी नगर 2 वकील हिरासत में एसडीओ के आदेश पर हुआ कार्रवाई शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत दलसिंहसराय के नोटरी पब्लिक आईओपी राय के नाम पर पंचायत चुनाव प्रत्याशियों को फर्जी रूप से शपथ पत्र बनाने के मामले सामने आए बताते चले कि शिवाजी नगर ओपी पुलिस ने मंगलवार को दो वकील को हिरासत में लिया उन्होंने बताया कि जीवेश कुमार और धर्मवीर मंडल दोनों वकील विभूतिपुर हसनपुर वह दलसिंहसराय से जुड़े कई फर्जी कागजात बरामद हुए हैं पुलिस ने यह कार्रवाई रोसरा के एसडीओ बृजेश कुमार के आदेश पर किया एसडीओ ने बताया कि दलसिंहसराय से शिकायत मिली थी कि नोटरी पब्लिक आईबीपी राय के मोहर लाइसेंस को 2018 ताक ही मान्य था लेकिन उनके नाम पर टेबल लगाकर कुछ अधिवक्ता फर्जी काम शिवाजी नगर में कर रहे थे रोसरा एसडीओ के दिशा निर्देश के अनुसार शिवाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई की
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने एक अभिभावक से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। अगर एक बेटी पढ़ती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है। अगर पूरा परिवार शिक्षित होगा तो उससे पूरा समाज शिक्षित होगा। समाज शिक्षित होने से पूरा देश शिक्षित होगा। इससे देश का सर्वांगीण विकास होगा। इसीलिए बेटी का पढ़ाई बहुत जरूरी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नोटबंदी से शुरू हुई बर्बादी की कहानी जीएसटी, सुखा, ओलावृष्टि पिछले साल के लाकडाउन एवं बर्षा से होते हुए इस साल पहले लाकडाउन फिर जून माह से लगातार अत्यधिक बारिश के कारण पहले से बर्बाद किसानों को पिछले चार दिनों से हो रहे लगातार तेज हवा के साथ बर्षा मरणासन्न के कगार पर पहुंचा दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे 8 से अधिक किसानों को भाजपा के मंत्री अमित मिश्रा के बेटे द्वारा कुचलकर हत्या किये जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर हत्याकांड का जिम्मेवार बताते हुए विरोध स्वरूप योगी- मोदी का पूतला फूंका.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
