शिवाजी नगर में पहले दिन कुल 176 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। फोटो 1 शिवाजीनगर नामांकन कार्य का निरीक्षण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी हरि ओम शरण। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के लिए शिवाजीनगर में नामांकन के प्रथम दिन सभी पदों के लिए 176 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। जिसमें मुखिया पद के लिए 8 महिला पांच पुरुष कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए महिला 10 एवं पुरुष 11 कूल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। पंच पद के लिए पुरुष सोलो एवं महिला 16 कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। सरपंच पद के लिए 5 महिला एवं 4 पुरुष कुल  9, वार्ड सदस्य के लिए महिला 59 एवं पुरुष 42 कूल 101 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा डुमरा मोहन, ठनका चौक एवं शिवाजी नगर में कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाया गया था पूरे दिन शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के आसपास राधा कृष्ण गोविंद गोस्वामी इंटर महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर एवं अन्य जगहों पर उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भीड़ उमरी रही।