प्रशासन की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है...
बोचहा से पुलिस ने बरामद की 142 कार्टून विदेशी शराब, कारोबारी गिरफ्तार फोटो-जप्त शराब के साथ थानाध्यक्ष मोहिउद्दीन नगर प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह 142 कार्टून में बंद लगभग 1275 लीटर रॉयल प्लेयर ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा छापेमारी की गई एवं 1275 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान बोचहा के वार्ड नंबर 6 के निवासी रामदेव राय के 35 वर्षीय पुत्र राम भजन राय के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि इतनी बड़ी अवैध शराब की खेप की बरामदगी को लेकर गिरफ्तार शराब कारोबारी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य शराब तस्करों पर नकेल कसी जाए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए आग्रेतर पर कार्रवाई में जुट गई है।
हल्की बारिश के बावजूद भी लोग वोट देने जुटे हुए हैं
प्रशासनिक देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार पंचायत आम चुनाव 2021, तृतीय चरण मतदान अपडेट: 11.17%* दलसिंहसराय: 11.21% (पुरुष: 11.16%, महिला: 11.27%, थर्ड जेंडर: 0) उजियारपुर: 11.15% (पुरुष: 10.63%, महिला: 11.75%, थर्ड जेंडर: 0)
दलसिंहसराय प्रखंड के हरिशंकरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति, मथुरापुर में पुरुष की तुलना में महिला ज्यादा वोटिंग कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कलश शोभायात्रा के साथ ही नवरात्रा के अवसर पर कलश की स्थापना की गई। फोटो 1 शिवाजी नगर, कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। गाजे-बाजे के साथ शोभा कलश यात्रा के साथ ही नवरात्रा के अवसर पर कलश स्थापना की गई प्रखंड क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों का वातावरण भक्ति मय बना रहा।प्रखंड के पटेल नगर बेला चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से 151 कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, पुरूषों के द्वारा गुरुवार को शोभा कलश यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा शिव मंदिर के पास गंगाजल मिला हुआ जल प्रत्येक ब्रतीयों के कलश में भरने के उपरांत शोभा कलश यात्रा पूरे बेला, चित्तौड़ा, भानपुर,दसौत पट्टी घुमाते हुए दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश पूजन एवं कलश स्थापना की गई। पंडित राम सरयुग दास ने वर्तियों को बताया कि प्रत्येक दिन सुबह में कलश पूजन एवं मां दुर्गा की आरती की जाएगी जिसमें सभी श्रद्धालुओं को भाग लेना होगा। नवरात्र के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिर एवं घरों में भी कलश स्थापना किया गया। पूरे प्रखंड का वातावरण भक्ति में बना हुआ है। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम शंकर सिंह, सचिव राम सगुन मंडल, कोषाध्यक्ष बिपिन बिहारी प्रसाद, रामाकांत मंडल, रामकरण मंडल, शंकर कुमार शिक्षक, देवेश कुमार सिंह, गंगाराम मंडल शिक्षक,गंगा मंडल शिक्षक, हेमंत कुमार, विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गणेश मंडल पंडित जी, सत्यनारायण सिंह,हरेराम मंडल, सुमित कुमार, नीतीश कुमार सिंह, मुख्य कलशधारी रामानंद सिंह, पुजारी गणेश भंडारी, हरीश चंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर मंडल,संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा।
प्रखंड क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को कुल 147 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को 147 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी हरि ओम शरण ने बताया कि मुखिया में कुल पुरुष 7 प्रत्याशियों ने आज नामांकन पर्चा दाखिल किया। पंचायत समिति सदस्य के रूप में कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल महिला 4 पुरुष 6, वार्ड सदस्य के रूप में महिला 39 और पुरुष 48 कुल 87 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं सरपंच पद के लिए कुल 5 पुरुष प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वही पंच पद के लिए 18 महिला व 20 पुरुष 38 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना, विद्यापति नगर में आज एकल यूथ प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग रोकने हेतु विद्यालय में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इन जन जागरूकता अभियान में विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्लास्टिक, पॉलिथीन उपयोग रोकने हेतु संकल्प लेते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
