बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के अख्तियारपुर से राज कुमार चौरसिया मोबाइल वाणी के मध्यम से यह कहते हैं की मोबाइल वाणी पर बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चल रहा उसके मध्यम से वह अपनी पांचो बेटियों को शिक्षित करना चाहते हैं।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय और उजियारपुर प्रखंड में मतदान संपन्न हुआ। दलसिंहसराय प्रखंड में जहां 59.42 फीसद मतदान हुआ वहीं उजियारपुर प्रखंड में 58.55 फीसद मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों प्रखंडों में 58.84 फीसद मतदान हुआ। अब मतगणना रविवार को शुरू होगा, जिसपर सभी प्रत्याशियों की नजर टिकी है। दूसरी ओर मतदान के दौरान 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 198 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस दौरान छह वाहन जब्त किए गए।राज्य निर्वाचन आयुक्त डा. दीपक प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कहीं से भी हिंसा की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन के प्रयोग के कारण बोगस मतदान की संख्या भी शून्य रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*बिहार पंचायत आम चुनाव 2021, तृतीय चरण मतदान अपडेट: 42.20%* दलसिंहसराय: 46.67% (पुरुष: 39.11%, महिला: 55.28%, थर्ड जेंडर: 0) उजियारपुर: 39.94% (पुरुष: 33.81%, महिला: 46.99%, थर्ड जेंडर: 0) धन्यवाद।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विशनपुर से आशा देवी को मोबाइल वाणी के मध्यम से श्रम कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए ?
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजा जान पंचायत के विभिन्न वार्डों में बीते 2 सप्ताह से हुए जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जुट कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 1,2,3,5,6,7 एवं 8:00 में बीते 2 सप्ताह से जलजमाव के कारण लोगों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं को लेकर एवं जमा पानी के अविलंब निकासी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जलजमाव से तत्काल निजात दिलाने हेतु नारे लगाए। मौके पर शशि कुमारी, रंजीत कुमार, सरोज कुमार, उमेश राय आदि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 08.10.2021 को पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निम्नांकित मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जानिए जिला का कितना प्रतिशत वोटिंग रहा अभी तक का
शांतिपूर्ण तरीके से सभी जगह हो रहा मतदान प्रशासन की मौजूदगी में
प्रशासन के देखरेख में हरिशंकरपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया हो रही है...
मथुरापुर के वार्ड संख्या पांच में शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया हो रही है...
