तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के बाद रविवार को मतगणना हुई। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर और दलसिंहसराय प्रखंडों में जिला परिषद पद पर रिजल्ट निकल चुका है। कुल 6 निर्वाचन क्षेत्र से अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी जश्न का माहौल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से संजय कुमार बबलू ने राम दयाल दास से श्रम कार्ड के बारे में सवाल पूछा। राम दयाल दास ने बताया कि इन्हे श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नही है। फलस्वरूप इनका श्रम कार्ड नही बना है और ना ही इन्होने इसके लिए आवेदन दिया है।विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना अंतर्गत 152 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर एनीमिया एचआईवी सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उचित चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। मैं मोबाइल वाली संवाददाता आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच एवं चिकित्सीय परामर्श निशुल्क दी जाती है इसका लाभ अवश्य उठावे। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के बाद रविवार को मतगणना जारी है। मतगणना केंद्र के बाहर रह-रहकर समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो रही है। पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग कर रही है। अत्यधिक भीड़ के कारण मुख्य द्वार पर लोगों की भीड़ जुटने से अंदर जाने वाले अन्य प्रत्याशियों को खासी परेशानी हो रही है। बार-बार पुलिसकर्मी के द्वारा कहने पर भी मुख्य द्वार से भीड़ जब नहीं हटी तो जबरदस्ती बल प्रयोग कर पुलिसकर्मी जगह को खाली करा रहे हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

तीसरे चरण में चुनाव दलसिंहसराय और उजियारपुर प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसकी मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को विभिन्न पदों के लिए मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 4387 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला विभूतिपुर में पंचायत चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के करीब 1352 लोगों पर धारा 107 के स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की।इसके साथ ही थाना क्षेत्र के 11 बदमाशों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भी भेजा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला विभूतिपुर में आत्मा के परियोजना निदेशक ने विभूतिपुर प्रखंड आत्मा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में चयनित किया है। उनका चयन जिला स्तर पर बीज और पौधे उत्पन्न को बढ़ावा देने के लिए मास्टर चैनल के रूप में किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

# लोको शेड शाखा का इकाई पुनर्गठन किया गया # लोको शेड शाखा के सचिव बने नबल कुमार ******************** पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के लोको शेड शाखा इकाई पूनर्गठान किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महासचिव डॉo जितेन्द्र कुमार कंचन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री ने कहा कि रेल कर्मचारी आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है ।लगातार कर्मचारियों का छटनी किया जा रहा है रेलवे मे निजी करण एवं निगमीकरण किया जा रहा है ,तमाम सुविधाओं पर कैंची चलाई जा रही है लेकिन मान्यता प्राप्त संगठन मौन है ये सारी बाते कर्मचारी देख रहा है वक्त आने पर कर्मचारी मुंह तोड़ जबाव देंगे।मुख्य अतिथि मंडल मंत्री श्री महेश कुमार ने लोको शेड शाखा की पुरानी इकाई को भंग कर नई कार्यकारणी के गठन के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की डीजल शेड कई समस्याओं से जूझ रहा है।कर्मचारियों को अनावश्यक ढंग से चार्जशीट जारी की जा रही हैं,HRMS को लेकर कर्मचारियों को परेशानी झेलना पर रहा है, ग्रुप डी से सी में पदोन्नति मे काफी दिनों से लंबित है व अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों को आश्वासन दिया नई कार्यकारिणी समस्याओं के निदान में अहम भूमिका निभाएगा।सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई जो इस प्रकार है अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष श्री धर्मनाथ कुमार,राहुल कुमार सचिव.श्री नवल कुमार,संयुक्त सचिव श्री दुर्गा प्रसाद गिरी,सहायक सचिव श्री रंजीत कुमार राय.एबं धर्मवीर कुमार. संगठन मंत्री श्री अजय कुमार राय,एबं श्री मुकेश कुमार,कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार,मीडिया प्रभारी श्री दीपक कुमार शर्मा तथा श्री प्रभात कुमार,ललित कुमार,अभय कुमार गुप्ता,कुंदन कुमार,कृष्ण कुमार मिश्रा,उमेश ठाकुर,अजय कुमार. पप्पू कुमार साह को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया । इस कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय मंत्री विजय कुमार चौरसिया मंडल कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह सहायक मंडल मंत्री आनंद कुमार वर्मा भी उपस्थित थे इनलोगो के साथ सभी कर्मचारियों ने नई टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

समस्तीपुर 9 अक्टूबर '21 ताजपुर में बिजली की आंखमिचौनी दूर कर नियमित विधुत आपूर्ति की मांग समेत स्मार्ट मीटर को सार्वजनिक रूप से डेमो करने, आभरलोड दूर करने को लेकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, तमाम जर्जर वायर को बदलकर इंसूलेटेड वायर लगाने, खराब पड़े ट्रांसफार्मर, एबी स्वीच, हैंडल आदि की गड़बड़ी दूर करने, मिस्त्री, कर्मी की कमी दूर कर नियमित कम से कम 20 घंटे विधुत आपूर्ति करने की मांग को लेकर माले प्रखण्ड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मो० सगीर आदि की 5 सदस्यीय टीम ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित स्मार-पत्र सौपकर मांगों को तत्काल पूरा करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी शनिवार को विधुत विभाग को दी है. उन्होंने ताजपुर समेत संपूर्ण जिला में कम से कम 20 घंटे निर्बाध विधुत आपूर्ति करने की मांग की है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के अख्तियारपुरी से रंजीत कुमार मोबाइल वाणी के मध्यम से यह कहते हैं की उन्हे यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है और वह अपनी बेटी को पढ़ा लिखाकर एक अच्छा नागरिक बनाना चाहते है। वह कहते हैं की बेटे और बेटी में कोई भी फ़र्क नहीं करना चाहिए।