बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड शिवाजीनगर के शिवनगर से संजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम बता रहे है कि उनके क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण आहार नहीं मिल रहा है। आँगनबाड़ी केंद्र की स्थिति काफी नाजुक है ना ही बच्चों का पोषण हो पा रहा है और ना ही काम काज हो रहा है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने शीतल पासवान से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन वो इस योजना की पूरी जानकारी चाहते हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बब्लू ने मिथिलेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पहले की अपेक्षा अभी बेटियाँ पढ़ाई और अपने कैरियर को ले कर काफी गंभीर नजर आती है। इसलिए अब हर क्षेत्र में बेटियाँ अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है।बेटियों की सँख्या स्कूल और कॉलेजों में बढ़ रही है। इस सँख्या के बढ़ने में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की बहुत बड़ी भुमिका रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा और गरीबी के बाद भी वहाँ के लोग हर जानकारी से अवगत रहते हैं। इस जागरूकता के कारण ही अब बच्चियाँ आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेती हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने उषा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके बेटे मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्हें सरकार द्वारा संचालित ई श्रम कार्ड योजना की कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन वो इसके बारे में जानकारी चाहती हैं।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड पूसा के पंचायत बिशनपुर बथुआ से उषा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहती है कि कई महीनों से विकलांगता पेंशन नहीं मिल रहा था। लेकिन जब मोबाइल वाणी पर विकलांगता सम्बन्धी जानकारी को सुनी और उसके अनुसार कागजात विकास मित्र को दिया तो रुकी हुई पेंशन की राशि मिलने लगी। इस कार्य के लिए वे मोबाइल वाणी का धन्यवाद करती है और कहती है इसी तरह से बहुत सी महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो सकता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने राजेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आज के समय बेटियों को शिक्षित जरूर करना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। इसलिए दोनों को समान ही शिक्षादेनी चाहिए। अगर एक बेटी शिक्षित होती है,तो वो दो परिवारों को शिक्षित करती है। शिक्षित व्यक्ति की पहचान और कार्यशैली ही अलग होती है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने अंजेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। इसके बारे हमारे संवाददाता ने जानकारी दिया
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने सत्यम प्रभाकर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटा और बेटी में बिना भेद-भाव के एक जैसा ही शिक्षा देना चाहिए। एक बेटी शिक्षित हो कर दो परिवार को शिक्षित कर आगे बढ़ा सकती है। इसलिए बेटियों का शिक्षित होना जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने अंकित राज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गरीबी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं। लेकिन बेटियों को शिक्षा जरूर देनी चाहिए। इससे वो आत्मनिर्भर होंगी और अपने परिवार का विकास भी कर पायेगी
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने बॉबी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जो अभिभावक अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्हें भी अपनी बच्चियों को जरूर पढ़ाना चाहिए। इससे बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेंगी

Comments
बेटियों के शैक्षणिक स्तर में हुआ है सुधार
Oct. 11, 2021, 8:41 a.m. | Tags: autopub