बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड पूसा के पंचायत बिशनपुर बथुआ से उषा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहती है कि कई महीनों से विकलांगता पेंशन नहीं मिल रहा था। लेकिन जब मोबाइल वाणी पर विकलांगता सम्बन्धी जानकारी को सुनी और उसके अनुसार कागजात विकास मित्र को दिया तो रुकी हुई पेंशन की राशि मिलने लगी। इस कार्य के लिए वे मोबाइल वाणी का धन्यवाद करती है और कहती है इसी तरह से बहुत सी महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो सकता है।