समस्तीपुर 9 अक्टूबर '21 ताजपुर में बिजली की आंखमिचौनी दूर कर नियमित विधुत आपूर्ति की मांग समेत स्मार्ट मीटर को सार्वजनिक रूप से डेमो करने, आभरलोड दूर करने को लेकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, तमाम जर्जर वायर को बदलकर इंसूलेटेड वायर लगाने, खराब पड़े ट्रांसफार्मर, एबी स्वीच, हैंडल आदि की गड़बड़ी दूर करने, मिस्त्री, कर्मी की कमी दूर कर नियमित कम से कम 20 घंटे विधुत आपूर्ति करने की मांग को लेकर माले प्रखण्ड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मो० सगीर आदि की 5 सदस्यीय टीम ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित स्मार-पत्र सौपकर मांगों को तत्काल पूरा करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी शनिवार को विधुत विभाग को दी है. उन्होंने ताजपुर समेत संपूर्ण जिला में कम से कम 20 घंटे निर्बाध विधुत आपूर्ति करने की मांग की है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
