पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय और उजियारपुर प्रखंड में मतदान संपन्न हुआ। दलसिंहसराय प्रखंड में जहां 59.42 फीसद मतदान हुआ वहीं उजियारपुर प्रखंड में 58.55 फीसद मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों प्रखंडों में 58.84 फीसद मतदान हुआ। अब मतगणना रविवार को शुरू होगा, जिसपर सभी प्रत्याशियों की नजर टिकी है। दूसरी ओर मतदान के दौरान 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 198 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस दौरान छह वाहन जब्त किए गए।राज्य निर्वाचन आयुक्त डा. दीपक प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कहीं से भी हिंसा की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन के प्रयोग के कारण बोगस मतदान की संख्या भी शून्य रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।