मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजा जान पंचायत के विभिन्न वार्डों में बीते 2 सप्ताह से हुए जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जुट कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 1,2,3,5,6,7 एवं 8:00 में बीते 2 सप्ताह से जलजमाव के कारण लोगों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं को लेकर एवं जमा पानी के अविलंब निकासी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जलजमाव से तत्काल निजात दिलाने हेतु नारे लगाए। मौके पर शशि कुमारी, रंजीत कुमार, सरोज कुमार, उमेश राय आदि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
