कलश शोभायात्रा के साथ ही नवरात्रा के अवसर पर कलश की स्थापना की गई। फोटो 1 शिवाजी नगर, कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। गाजे-बाजे के साथ शोभा कलश यात्रा के साथ ही नवरात्रा के अवसर पर कलश स्थापना की गई प्रखंड क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों का वातावरण भक्ति मय बना रहा।प्रखंड के पटेल नगर बेला चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से 151 कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, पुरूषों के द्वारा गुरुवार को शोभा कलश यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा शिव मंदिर के पास गंगाजल मिला हुआ जल प्रत्येक ब्रतीयों के कलश में भरने के उपरांत शोभा कलश यात्रा पूरे बेला, चित्तौड़ा, भानपुर,दसौत पट्टी घुमाते हुए दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश पूजन एवं कलश स्थापना की गई। पंडित राम सरयुग दास ने वर्तियों को बताया कि प्रत्येक दिन सुबह में कलश पूजन एवं मां दुर्गा की आरती की जाएगी जिसमें सभी श्रद्धालुओं को भाग लेना होगा। नवरात्र के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिर एवं घरों में भी कलश स्थापना किया गया। पूरे प्रखंड का वातावरण भक्ति में बना हुआ है। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम शंकर सिंह, सचिव राम सगुन मंडल, कोषाध्यक्ष बिपिन बिहारी प्रसाद, रामाकांत मंडल, रामकरण मंडल, शंकर कुमार शिक्षक, देवेश कुमार सिंह, गंगाराम मंडल शिक्षक,गंगा मंडल शिक्षक, हेमंत कुमार, विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गणेश मंडल पंडित जी, सत्यनारायण सिंह,हरेराम मंडल, सुमित कुमार, नीतीश कुमार सिंह, मुख्य कलशधारी रामानंद सिंह, पुजारी गणेश भंडारी, हरीश चंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर मंडल,संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा।