आज दिनाँक 04-10-21 को बिथान क्लस्टर के पुसहो समुदाय के संदीपन आश्रम में बहाई संस्थान की ओर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बहाई संस्थान के चारों मूल गतिविधि का समीक्षा किया गया और गतिविधि आगे बढ़ाने के लिए अलौली क्लस्टर नंदन , बिनोद और रंजन का मार्गदर्शन मिला इसमे बच्चे ,किशोर,युवा और वयस्क भी शामिल हुए जिसमे बच्चे और किशोर ने अपनी बहाई बाल कक्षाओ और किशोर ग्रुप से संबंधित अपना अनुभव सुनाये इस बैठक में प्रशांत कुमार ,राजा, राजेन्द्र परविन्द, मंजय,रंजन, मनीष,सतीश,राजेश,राजीव , रंजीत ,कारी महतो ,नरेश यादव,अंगद , मुकेश,बहुत सारे ग्रमीण उपस्थित हुए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उक्त जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है। महिला अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण,महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वे फिलवक्त भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। इनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष व्याप्त है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापति ब्लॉक के बंगराहा चौक के निकट हनुमान मंदिर के पास रोड पर पीपल के पेड़ गिर जाने से रोड पर आवागमन बाधित है। इसके लेकर बिजली भी पूर्व रूप से बाधित है। जिससे कि यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत स्काउट गाइड समस्तीपुर के तत्वावधान में जिले के प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा में आजादी के75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक टाइटनर जो संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रायोजित की गई है और भारत में भारत स्काउट गाइड का सहयोग लिया गया है इसके अंतर्गत सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में गाइड कैप्टन संगीत शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी के नेतृत्व मे प्लास्टिक वारियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय स्तर पर प्लास्टिक जैसे कचरे से विद्यालय को मुक्त करते हुए एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग स्वयं नहीं करने घर गांव शहर आदि में प्लास्टिक वारियर्स के द्वारा जन जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका तथा स्काउट के बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आर्मी की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर बलिदान ग्रुप के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दौर प्रतियोगिता कराया जा रहा है। आप जितने भी आर्मी के तैयारी करने वाले प्रतिभागी है। इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। सुपर 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
"पंचायती राज सशक्तिकरण में पंचायत चुनाव की भूमिका" विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न। ए ०एन०सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोसल स्टडी के परिसर में पैरवी,नई दिल्ली,चेतना सामाजिक संस्था,समस्तीपुर, राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन, बिहार एवं पंचायत चेतना,बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज सशक्तिकरण में पंचायत चुनाव की भूमिका" विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से दि हंगर प्रोजेक्ट, बिहार की कार्यक्रम निर्देशक सुश्री साहीना प्रवीण,कोशिश के सचिव श्री रूपेश कुमार, राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बसव राव पाटील,रजनीश कुमार ,संजय कुमार,मनोज झा,अजय यादव, उमाशंकर सिंह, दिलीप गिरी एवं चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं पंचायत चेतना, बिहार के संयोजक डॉ मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत स्काउट गाइड समस्तीपुर के तत्वावधान में जिले के प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा में आजादी के75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक टाइटनर जो संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रायोजित की गई है और भारत में भारत स्काउट गाइड का सहयोग लिया गया है इसके अंतर्गत सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में गाइड कैप्टन संगीत शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी के नेतृत्व मे प्लास्टिक वारियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय स्तर पर प्लास्टिक जैसे कचरे से विद्यालय को मुक्त करते हुए एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग स्वयं नहीं करने घर गांव शहर आदि में प्लास्टिक वारियर्स के द्वारा जन जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका तथा स्काउट के बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
दुर्गा पूजा को लेकर हथौड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न। फोटो 1 शिवाजीनगर बैठक में सामिल पुलिस पदाधिकारी व अन्य सामाजिक लोग दुर्गा पूजा एवं दशहारा के अवसर पर रविवार को हथौड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पूजा स्थलों पर प्रशासन की ओर से चौकसी रहेगी।मौके पर कुंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, अमृतम प्रसाद, राम जतन, अर्जुन साहनी, शिव शंकर मंडल, जटाशंकर चौधरी सहित सभी पुलिसकर्मी रहे मौजूद।
जिले में दो अक्टूबर को आयोजित कोरोना टीका महाअभियान में समस्तीपुर ने सूबे में चौथे स्थान पर काबिज हुआ। जिले में मुख्यालय से एक लाख 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके एवज में समस्तीपुर में एक लाख 26 हजार 475 लोगों को डोज दिया गया। खराब मौसम के बावजूद भी टीका महाअभियान में लोगों की काफी हिस्सेदारी हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Comments
समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजीव रंजन सहाय की अदालत ने सोमवार को 2017 में विभूतिपुर में हुए पत्रकार ब्रजेश कुमार हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा का अहम फैसला सुनाया। 6 दोषी में 4 को आजीवन कारावास की सजा तथा 20 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। वहीं 2 दोषी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो फरार दोनों दोषी पर कुर्की जब्ती वारंट जारी किया गया ह।पत्रकार ब्रजेश हत्याकांड मामले में सहोदर भाई-भाभी समेत अन्य को आजीवन कारावास की सजा समस्तीपुर बीते हफ्ते इस मामले में मृतक के सहोदर भाई व भाभी समेत छह आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार दिया था। कोर्ट ने मृतक के भाई विभूतिपुर के सलखन्नी निवासी कमल किशोर कमल व उनकी पत्नी किरण कुमारी देवी, इसी थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी अशोक महतो, बेगूसराय के चेरियबरियारपुर के बसही निवासी मनीष कुमार उर्फ आशीष कुमार, इसी थाना के गोपालपुर के फंटूस पासवान तथा सहुरी बीरपुर के सुरेन्द्र सहनी को भादवि 302/34, 120 बी व 27 आर्म्स एक्ट में दोषी करार दिया गया है। पत्रकार ब्रजेश हत्याकांड मामले में सहोदर भाई-भाभी समेत अन्य को आजीवन कारावास की सजा समस्तीपुर इसमें सुरेन्द्र सहनी व फंटूस पासवान के कोर्ट में सदेह उपस्थित नहीं रहने के कारण उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती वारंट जारी किया गया है। दोषी ठहरायी गयी किरण कुमारी देवी वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य हैं। बता दें कि 3 जनवरी 2017 को अपराधियों ने पत्रकार ब्रजेश कुमार की विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी में ईंट भट्ठा चिमनी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की दो वजहें सामने आईं थीं जिसमें जमीनी विवाद और चिमनी से संबंधित विवाद बताया गया है।
Oct. 4, 2021, 4:31 p.m. | Tags: autopub