"पंचायती राज सशक्तिकरण में पंचायत चुनाव की भूमिका" विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न। ए ०एन०सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोसल स्टडी के परिसर में पैरवी,नई दिल्ली,चेतना सामाजिक संस्था,समस्तीपुर, राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन, बिहार एवं पंचायत चेतना,बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज सशक्तिकरण में पंचायत चुनाव की भूमिका" विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से दि हंगर प्रोजेक्ट, बिहार की कार्यक्रम निर्देशक सुश्री साहीना प्रवीण,कोशिश के सचिव श्री रूपेश कुमार, राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बसव राव पाटील,रजनीश कुमार ,संजय कुमार,मनोज झा,अजय यादव, उमाशंकर सिंह, दिलीप गिरी एवं चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं पंचायत चेतना, बिहार के संयोजक डॉ मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।