विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उक्त जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है। महिला अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण,महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वे फिलवक्त भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। इनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष व्याप्त है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।