भारत में प्रतिदिन 1000 से ज्यादा लोगों की टीबी के कारण मृत्यु होती है। सबसे ज्यादा फेफड़ों की टीबी होती है, ऐसे लोगों की संख्या लगभग 85 से 90% होती है के अलावा अन्य किसी भी अंग में टीबी हो सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण एवं जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता माले के पूर्व राज्य सचिव का० पवन शर्मा, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के पश्चात माले जिला कमिटी की बैठक शुरू हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के मालीनगर ग्राउंड में एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक दिलीप कुमार पासवान व नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पटोरी में एक मां अपने छह वर्ष के बेटे को बेचकर फरार हो गई। दादी और पिता की शिकायत और चाइल्ड लाइन को मिली सूचना के बाद पटोरी पुलिस ने लगभग 8 माह बाद बच्चे को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर को सौंप दिया है। रविवार को न्यायालय के आदेश पर बच्चे को प्रयास बाल गृह में रखा गया है। बच्चे की मां कहां गयी, इसका पता नहीं चल रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के गढ़सिसई निवासी युवा कवि आनंद सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ओपन माइक इवेंट कार्यक्रम में निर्णायकों का दिल जीत कर बेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द डे का अवार्ड अपने नाम किया। गत 6 फरवरी को नई दिल्ली के द्वारका मोड़ में दिल्ली डाइस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब आदि क्षेत्रों के तकरीबन 50 की संख्या में संगीतकार, शायर, रैपर, समूह बैंड और कवियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देनी चाहिए। जिससे कि अपने समाज के साथ-साथ अपने देश का भी सर्वांगीण विकास होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन को लेकर एक-दूसरे जिले की टीम बनायी गयी है। इसके तहत समस्तीपुर पियर एसेसमेंट की टीम के द्वारा बेगूसराय के दो अस्पतालों की जांच पड़ताल मंगलवार को की गयी। टीम में केयर इंडिया के अलावे स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी शामिल थे। टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
अस्पताल में साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण की गलत रिपोर्टिंग करना अस्पताल प्रशासन को महंगा साबित हो सकता है। अब अस्पताल प्रशासन के द्वारा उपलब्ध संसाधनों की संख्या व साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण इलाज की इंटरनल रिपोर्टिंग की जांच शुरु कर दी गयी है। ताकि अस्पताल की पियर एसेसमेंट (क्रॉस चेकिंग) किया जा सके। इसके लिए समस्तीपुर जिले में फिलहाल दो अनुमंडलीय अस्पताल को शीघ्र ही स्टेट टीम के द्वारा क्रॉस जांच करते हुए संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय को देगी। ताकि अस्पताल के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट की सच्चाई का पता लगाया जा सके। इसके तहत फिलहाल रोसड़ा एवं पूसा अनुमंडलीय अस्पतालों में गुणवत्ता, स्वच्छता की कायाकल्प के तहत स्टेट टीम के द्वारा जांच की जानी है। विदित हो कि इन दोनों अस्पतालों के द्वारा पूर्व में रिपोर्टिंग की जा चुकी है। इसके बाद खगड़िया की टीम के द्वारा भी इसकी जांच करायी गयी और जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दिया गया। अब स्टेट की टीम के द्वारा इन अस्पतालों का मूल्यांकन किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
