विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब पंचायत के वार्ड नंबर 14 टोला झपही मे सोमवार की रात्रि करीब 1:00 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा सुप्ता अवस्था में धारदार हथियार से एक महिला पर वार कर दिया गया। जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला का पूरा गाल फटा दिख रहा था। महिला के चिल्लाने पर अगल बगल के पड़ोसियों ने लथपथ अवस्था में महिला को लेकर स्थानीय निजी क्लिनिक में तत्काल इलाज कराने के बाद पीएससी बिभूतिपुर में भर्ती कराया। जख्मी महिला की पहचान चकहबीब पंचायत के वार्ड नंबर 14 टोला झपही निवासी मुनीलाल राय के पत्नी सीता देवी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पति एवं दो बेटे राजाराम व राज देव कुमार तीनों प्रदेश में काम करते हैं। महिला 2 वर्षीय नतनी के साथ घर में सोई हुई थी।तभी अज्ञात लोगों के द्वारा हमला किया गया। वही इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि महिला का फर्द बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिभूतिपुर। थाना क्षेत्र के नरहन बांध पर सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय में इस सत्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-23 में छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने पांच विषयों में पीजी की पढ़ाई के लिए अनुमति दी है। इसमें रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं वाणिज्य शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड अंतर्गत शिवैसिंह पुर पंचायत के स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रांगण में क्षेत्र के शिक्षाविद, प्रबुद्ध लोग एवं सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद प्रोफेसर राम कलेवा सिंह ने कहा कि 5 दशक से अधिक अपनी जिंदगी का अमूल्य वर्ष गायकी को देने हेतु देश उनको सदैव याद रखेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर मंडल के बरहरा कोठी - बिहारीगंज रेलखण्ड के अंतर्गत बनमंखी - बिहारीगंज खण्ड पर आमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण हो चुका है। आमान परिवर्तन पूर्ण होने के उपरान्त दिनांक 09.02.2022 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकता द्वारा इस रेलखण्ड का गहन निरीक्षण किया जाना है। निरीक्षण के उपरान्त बनमंखी - बिहारीगंज रेलखण्ड पर स्पीड ट्रायल भी किया जाना है।
डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में आज विश्वविद्यालय के विभिन्न तकनीकों की मार्केटिंग समेत छह एम ओ यू पर हस्ताक्षर किये गये। समारोह में बोलते हुये डा श्रीवास्तव ने कहा कि वे चाहते हैं कि किसानों को नयी तकनीक मिले तथा युवाओं को कृषि एवं इससे संबंद्ध क्षेत्र में समुचित डिसेंट रोजगार मिले। इसके लिये विश्वविद्यालय ने कई तकनीकें विकसित की है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
*बजट नें बच्चों के बुनियादी हक की अनदेखी की।* राइट टू एजूकेशन फोरम, समस्तीपुर जिला ईकाई के संयोजक सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) फोरम नें आम बजट 2022-23 को लेकर अनिश्चितता और अदूरदर्शीता का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि यह आरटीई कानून की अनदेखी करने वाला, शिक्षा में गैरबराबरी को बढ़ाने वाला और शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण की राह खोलने वाला बजट है। फोरम के मुताबिक, बजट के डिजिटल लर्निंग और ई-विद्या संबंधी प्रस्ताव निराशाजनक हैं। इससे वंचित वर्गों समेत अस्सी फीसदी बच्चों पर स्कूली शिक्षा के दायरे से बाहर होंने का खतरा मंडरा रहा है। बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए फोरम नें कहा है कि तकरीबन डेढ़ साल से स्कूल बंद हैं जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। माननीया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नें महामारी के गंभीर प्रभावों को तो स्वीकार किया है, लेकिन स्कूलों के सुरक्षित संचालन, उनके बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की दिशा में और कोविड महामारी में या अन्य आपात स्थिति में सरकारी तैयारी की कोई झलक उनके बजट में नहीं दिखी है। फोरम नें कहा है कि बजट के आधे-अधूरे और अदूरदर्शी प्रावधान बताते हैं कि सरकार स्कूली शिक्षा को लेकर बिल्कुल संजीदा नहीं है। बजट में बच्चों के बुनियादी हक की अनदेखी की गई है। उनके प्रति असंवेदनशीलता दिखाई गई है और बच्चों के प्रति संवैधानिक दायित्व को लेकर उदासीनता का परिचय दिया गया है।
आज दिनांक 7/2/2022को जिला वकील संघ के कार्यालय में दिन के 1.30बजे में भाजपा विधि प्रकोष्ठ का एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी गयी। जिला संयोजक राम किशोर राय ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। तत् पश्चात सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रहकर दीवंगत को श्रद्धांजलि देने।इस बैठक में सुधाकर राय अनिल कुमार शर्मा शैलेन्द्र कुमार वर्मा दिवाकर कुमार चंदन कुमार झा मदन राय सोनू कुमार सिन्हा विजय कुमार प्रभाकर कुमार रंजन कुमार शर्मा इत्यादि बहुत से सदस्यों ने भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*यूरिया किल्लत के खिलाफ किसानों ने जुलूस निकालकर नीकु-नमो का फूंका पूतला* *चले थे किसानों का आय दोगुनी कराने, यहाँ किसानों को यूरिया भी नसीब नहीं- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह* *जल्द यूरिया उपलब्ध नहीं तो होगा चक्काजाम आंदोलन-सुरेन्द्र* *सुदूरवर्ती पंचायत कोठिया के बजाये प्रखण्ड के बीचोबीच स्थित ताजपुर बाजार के दुकानदारों के माध्यम से यूरिया मिले- बंदना सिंह* प्रखण्ड क्षेत्र में यूरिया की भीषण किल्लत के खिलाफ किसानों ने आंदोलन का राह पकड़ लिया है. यूरिया नहीं मिलने से बड़ी संख्या में आक्रोशित किसानों ने शनिवार को बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर जुटकर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं नीतीश कुमार-नरेंद्र मोदी का पूतला लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला. बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर जुलूस पुनः गांधी चौक स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. सभा को बतौर अतिथि महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, ललन दास, बासुदेव राय, श्यायचंद्र दास, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मो० गुलाब, बखेरी सिंह, जवाहर सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर माले प्रखण्ड सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने की वादा करने वाली सरकार किसान को यूरिया तक नहीं उपलब्ध करा पा रही है. उन्होंने कहा कि अगर कुछ यूरिया मिलता भी है तो ताजपुर मुख्य बाजार के बजाय कालाबाजारी के नियत से सुदूरवर्ती वैशाली जिले के सीमा पर स्थित पंचायत कोठिया आदि के दुकानदारों को यूरिया आपूर्ति करा दिया जाता है जहाँ से यूरिया किसान के बजाय कालाबाजारियों के हाथ में खाद चला जाता है. महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने जरूरतमंद किसानों के लहलहाती गेहूं, सरसो, मकई, सब्जी, तंबाकू आदि के लिए यूरिया नहीं मिलने को किसानों के साथ अन्याय बताते हुए आंदोलन तेज करने का आह्वान किसानों से किया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया नहीं मिला तो चक्काजाम आंदोलन चलाया जाएगा. अंत में बिहार के भाजपा- जदयू सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंककर विरोध जताया गया.
