*यूरिया किल्लत एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने को कृषि पदाधिकारी में मिला किसान महासभा का प्रतिनिधिमण्डल* *गांधी चौक ताजपुर स्थित खाद दुकानदार द्वारा किसानों के साथ मारपीट करने की घटना की जांचकर कर कारबाई करे विभाग- ललन कुमार* *कृषि अनुदान में धांधली रूके अन्यथा आंदोलन- दिनेश कुमार* यूरिया किल्लत एवं कालाबाजारी दूर करने, कृषि अनुदान में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, यूरिया की अधिक कीमत वसूली करने का विरोध करने पर गांधी चौक ताजपुर स्थित खाद दुकानदार द्वारा किसानों पर हमला करने की जांच कर कारबाई करने आदि की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला संयोजक ललन कुमार एवं सह संयोजक दिनेश कुमार के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी से मिलकर एक स्मार- पत्र सौंपा. कृषि पदाधिकारी से वार्ता के बाद नेताद्वय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में यूरिया पर दलाल- विचौलिया का कब्जा है. जिलाधिकारी के आदेश के बाबजूद कहीं भी कृषि सलाहकार की देखरेख में यूरिया का वितरण नहीं हो रहा है. जानबूझकर थौक दुकानदार खुदरा दुकानदार को यूरिया के साथ अन्य अनावश्यक कीट सटा कर देते है. प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी जान बूझकर प्रखण्ड के बीचोबीच स्थित दुकान के बजाय प्रखण्ड या जिला के अंतिम छोड़ पर स्थित दुकानदार को यूरिया देकर कालाबाजारी कराते हैं. किसान नेता ने कहा कि 266 रू० का यूरिया कहीं 350 तो कहीं 4 सौ रूपये में किसानों को दिया जा रहा है. उंची कीमत लेने का जब ताजपुर के गांधी चौक पर किसानों ने विरोध किया तो किसान पर जानलेवा हमला किया गया. ऐसे किसान विरोधी खाद दुकानदारों की जांच कर पदाधिकारी कारबाई करे अन्यथा कृषि कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

267 रू० का यूरिया 350 रू० की मनमानी कीमत पर बेचे जाने का विरोध करने पर गांधी चौक पर दुकानदार द्वारा किसानों पर किये गये हमले की निंदा करते हुए अधिकारियों से जांच कर कारबाई करने की मांग भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह इनौस जिला सचिव आसिफ होदा ने की है.उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को कहा है कि भाकपा माले दलाल- माफिया के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रही है. ऐसी स्थिति में दलाल- विचौलिया कानून को हाथ में लेकर हमले की राजनीति न करें अन्यथा भाकपा माले जवाबी कारबाई करेगी.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के महमदा,महमदपुर देवपार,गंगापुर व ठहरा गोपालपुर पंचायत में भाकपा-माले की चार शाखाओं का सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें शाखाओं के सचिव का चुनाव किया गया। महमदा में सम्मेलन की अध्यक्षता मजनू पासवान, महमदपुर देवपार में शिवलाल पासवान, गंगापुर में लक्ष्मी साह व ठहरा गोपालपुर में राम नरेश चौधरी ने की। सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से महमदा में मजनू पासवान, महमदपुर देवपार में शिवलाल पासवान, गंगापुर में सुंदेश्वर राम व ठहरा गोपालपुर में राम नरेश चौधरी शाखाओं के सचिव चुने गए।

विभूतिपुर :- अभी-अभी की एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन से आ रही है जहां सरस्वती पूजा के बाद बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ बाइक सवार अतिताई युवकों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद गोली एक युवक को लग गई। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को बाइक समेत दबोच लिया वहीं अन्य फरार हो गए। गोली लगने वाले युवक के बारे में बताया जा रहा है की वह स्थानीय ही है फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वहीं ग्रामीणों ने बदमाशों के बाइक में आग लगा दी जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है की जिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा है उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरींस जानकारी चाहते हैं की जिन्होंने प्रधानमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य कार्ड बना लिया है उनका इलाज सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में होगा। कौन-कौन सा बीमारी का इलाज होगा और कितने खर्च तक का इलाज हो सकेगा।

*श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न* राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार के तत्वावधान में संसार की महान स्वर साधिका भारतरत्न सुश्री लता मंगेशकर जी को समर्पित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वेबीनार के माध्यम से संस्था के महानिदेशक पंडित देवेन्द्र वर्मा "ब्रजरंग" के नेतृत्व में 6:00 बजे सन्ध्या में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन डॉ. बाला लखेन्द्र, एसोसिएट प्रोफेसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने किया। सर्वप्रथम एक मिनट का मौन रखकर लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तदुपरांत बिहार से भ्राताद्वय अंशुमान आर्यन एवं आयुष्मान आर्यन ने लता जी को समर्पित सरस्वती वंदना 'जय जय हे भगवती सुर भारती' का सस्वर गायन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के माननीय कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं ग्रामीणों तक आकाशवाणी के माध्यम से कृषि संबंधी जानकारी को सुगमता से पहुंचने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य विषय 'संगीत के संरक्षण और संवर्धन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की भूमिका' विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में आकाशवाणी और दूरदर्शन के अवकाश प्राप्त महानिदेशक श्री लीलाधर मंडलोई ने आजादी के बाद संगीत के गायन एवं वादन विधाओं में कर्नाटक शैली एवं हिंदुस्तानी शैली के लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, आदिवासी संगीत सुगम संगीत के संबंध में आकाशवाणी की महती भूमिका से श्रोताओं को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी में लता जी सहित पंडित रविशंकर, पंडित पन्नालाल घोष, अनिल विश्वास सहित नामचीन कलाकारों से सहयोग प्राप्त कर संगीत को जन-जन तक पहुंचाया गया। इसमें प्रोफेसर डॉक्टर विश्वनाथ शर्मा कुलपति, अरुणोदय विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश ने लता जी के सम्मान में सस्वर गीता पाठ कर उनकी आत्मा को शांति हेतु कामना की । समारोह को दो दो विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर सेवा दे चुकी मूर्धन्य कथक नृत्य विदुषी प्रोफेसर डॉ पूर्णिमा पांडे ने अपने अंदाज में लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संचालित करते हुए डॉ बाला लखेंद्र ने कहा कि स्वर साम्राज्ञी लता जी को संगीत के द्वारा श्रद्धांजलि देना उपयुक्त माध्यम है। इस कड़ी में डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश से डॉक्टर राहुल स्वर्णकार, ग्वालियर से प्रोफेसर भगवान दास मानिक, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला, पंजाब से डॉ.कंवलजीत सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से प्रोफेसर लावण्या कीर्ति सिंह 'काव्या', जयपुर घराना की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरु विदुषी नंदिनी सिंह ,आगरा से प्रोफेसर राजीव कुमार भटनागर, चंडीगढ़ से डॉक्टर महेंद्र प्रसाद शर्मा 'बमबम',उदयपुर राजस्थान से श्याम सुंदर नागर, समस्तीपुर बिहार से मुकेश केसरी, मंगलेश कुमार, सुप्रसिद्ध गीत रामायण गायक एवं तबला वादक श्री अभय मानके, डॉ. अंजू मुंजाल, डॉ.गौरव शुक्ल, शिल्पा दीक्षित सहित दर्जनों अन्य विद्वानों एवं कला साधकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में संस्था के महासचिव प्रख्यात तबला वादक सुसमय मिश्रा ने भारत रत्न महान गायिक लता जी की श्रद्धांजलि सभा में देश के विभिन्न प्रदेशों से जुड़े विद्वत जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संगीत के प्रचार प्रसार के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु अगले कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु आमंत्रण दिया।

समस्तीपुर जिले में कई जगहों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नवमी एवम उपर के सभी तरह के शिक्षण पूर्ण क्षमता से होंगे संचालित जबकि आठवीं एवम इसके नीचे के शिक्षण संस्थान क्षमता के 50% साथ होंगे संचालित।दुकान, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक वाहन कोरोना सम्बन्धित आदर्श व्यवहार के साथ पूर्ण क्षमता में होंगे संचालित।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ शनिवार को पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना करके उनसे आशीष मांगा गया। कोरोना महामारी को लेकर बंद स्कूलों व कई कोचिंग संस्थानों में भी सरस्वती पूजा की रौनक दिखा। जगह-जगह विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया।ब्लॉक परिसर में स्थित प्रेस क्लब पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रफुल चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बीपीएससी की तैयारी कर रहे कुणाल गुप्ता, स्वाति सुमन, सपना कुमारी, संजय कुमार, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने पूजा किया। वही एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, दलसिंहसराय सीओ राजीव रंजन, विद्यापतिनगर सीओ अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने भी माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विद्या की देवी को याद किया। इसके साथ ही कई जगहों पर पूजा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ब्रज संस्कृति विकास संस्थान,नई दिल्ली के तत्वाधान में वेबिनायर के माध्यम से वसन्तोत्सव-2022 का आयोजन 04 बजे सायं में संस्था के महानिदेशक प्रो.(डॉ.)राम नारायण गोयल की अध्यक्षता में ज़ूम एप पर आयोजित की गई।कार्यक्रम का संयोजन दो सत्रों में पंडित देवेन्द्र वर्मा'ब्रजरंग' ने किया।वसन्तोत्सव के प्रथम सत्र में गायन व वादन का कार्यक्रम हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।