शनिवार को विभूतिपुर ब्लॉक के भूतेश्वर चौक पर कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन युवा फ़िल्म निर्माता निर्देशक एन मंडल ने फीता काट कर किया। केंद्र का संचालन अरविंद कुमार करेंगा। यहां केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का कार्य एक ही केंद्र पर उपलब्ध होगा। एन मंडल ने कहा की पंचायत की जनता को कार्यालय के आस-पास सरकारी योजनाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिये परेशान होना पड़ता था। अब उन सभी लोगों को एक ही सेंटर पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिससे जनता हो सहूलियत होगी। जो भी नई योजनाएं होगी वो समय-समय पर जानकारी संचालक के द्वारा पंचायत के लोगों को दी जाएगी। मौके पर संचालक अरविंद कुमार, मोहन कुमार, परुषोत्तम कुमार, अभिषेक कुमार, धुव्र साथ ही पंचायत के लोग भी थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को मुरारी स्मृति सेवा संस्थान रोसरा द्वारा जन जागरण अभियान के तहत वार्ड नंबर 17 लक्ष्मी पूर स्थित स्वर्गीय परमेश्वर महतो जीके निवास परिसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया तत्पश्चात निशुल्क इ श्रम कार्ड ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया कल दिनांक 6 फरवरी दिन रविवार को इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 15 ढाब मोहल्ला स्थित प्रधान कार्यालय पर दिन के 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रम कार्ड अभियान चालू रहेगा सचिव राम बाबू सिंह ने कहा कि इस अभियान के समापन 1 अप्रैल को होना है इसलिए इस बीच हर रविवार को दिन के 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रधान कार्यालय पर ही ई कार्ड बनाई जाएगी बाकी दिनों क्षेत्र में जन जागरण कार्यशाला के साथ ही श्रम कार्ड कार्यक्रम भी चलता रहेगा आज के इस कार्यशाला में लक्ष्मीपुर के अरुण महतो भोला महतो संजू देवी गीता देवी सुनीता देवी पुतुल देवी सोनी कुमारी पवन देवी मिंटू कुमार आदि उपस्थित थे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
#आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में व्यापक धांधली एवं ग्रुप डी के सिंगल परीक्षा आयोजित करने के लिए छात्रों से मिलने आए रेलवे जांच टीम का आइसा ने किया विरोध # एनटीपीसी एवं ग्रुप डी के छात्रों के पक्ष जानने लिए रेलवे बोर्ड द्वारा गठित जांच टीम बिना छात्रों के बताए देर शाम समस्तीपुर पहुंचने पर आइसा ने जताया विरोध # रेलवे बोर्ड द्वारा गठित जांच टीम एनटीपीसी एवं ग्रुप डी के अभ्यर्थियों की पक्ष जानने के लिए पहुंचे समस्तीपुर लेकिन अभ्यर्थियों को सूचना तक नहीं #एनटीपीसी के 20 गुना रिजल्ट एवं ग्रुप डी का सिंगल परीक्षा शेड्यूल जारी करो-आइस आज आइसा के नेतृत्व में दर्जनों आरआरबी एनटीपीसी एवं ग्रुप डी के अभ्यर्थी रेलवे बोर्ड द्वारा गठित जांच टीम के देर शाम समस्तीपुर आगमन पर विरोध जताया। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बोर्ड द्वारा गठित जांच टीम रेलवे अभ्यर्थियों से पक्ष जानने को लेकर समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय पहुंचे लेकिन अभ्यर्थियों को इसकी कोई सूचना नहीं दिया गया था। जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने आइसा के नेतृत्व में जांच टीम का विरोध जताते हुए आरआरबी एनटीपीसी के 20 गुना परिणाम जारी करने एवं ग्रुप डी में सिंगल परीक्षा आयोजित करने की घोषणा कर न्युक्ति करने तथा खाली पढ़े सीट अभिलंब बहाली प्रक्रिया निकलने की मांग कर रहे थे। विदित हो कि आरआरबी एनटीपीसी में स्नातक एवं इंटर स्तरीय अलग-अलग परीक्षा आयोजित होती थी लेकिन इस बार एक ही साथ इंटर व स्नातक स्तरीय परीक्षा ली गई है तथा एक अभ्यर्थियों को कई पदों पर रिजल्ट प्रकाशित कर 20 गुना रिजल्ट गिनाई जा रही है तथा ग्रुप डी में डबल परीक्षा लेने की नया नोटिफिकेशन जारी कर रेलवे बोर्ड एवं सरकार छात्रों को नौकरी से बेदखल करने व पूरे रेलवे को निजीकरण करने की साजिश रच रही हैं। आक्रोशित अभ्यर्थी में कहा कि रेल मंत्री द्वारा जांच टीम गठित कर रेलवे अभ्यर्थियों का मजाक उड़ा रही है। ना कोई आरआरबी एनटीपीसी एवं ग्रुप डी के अभ्यर्थियों को कोई सूचना नहीं न कोई संस्थान एवं तैयारी करने वाले स्टडी सेंटर को है और जांच टीम समस्तीपुर पहुंची है ये कैसे छात्रों को पक्ष जानेंगे और कैसे छात्र हित में निर्णय लेंगे। ये रेलवे बोर्ड एवं जांच टीम पर गंभीर सवाल है। वही उपस्थित आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, रवीरंजन कुमार, सोनू कुमार, गुड्डू कुमार, लालू कुमार, दीपक यदुवंशी समेत अन्य कई छात्र जांच टीम से मिलने को उपस्थित हैं लेकिन छात्रों से अधिकारियों की टीम द्वारा नहीं मिलने के खिलाफ छात्रों ने डीआरएम गेट पर शुरू किया प्रदर्शन.
*कोर्ट के आदेश का हो पालन, उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम गठित होने तक प्रीपेड मीटर लगाना बंद करे विभाग अन्यथा आंदोलन-सुरेन्द्र प्रसाद सिंह* उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित "विधुत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम" गठित होने तथा विधुत विनियामक आयोग द्वारा स्मार्ट मीटर नियमन बनाये जाने तक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बंद करने की मांग भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मांग की है. उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उच्च न्यायालय ने प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं के आर्थिक दोहन- शोषण को समझते हुए ही विधुत विभाग को उपभोक्ता निवारण शिकायत फोरम गठित करने का निर्देश दिया है इसलिए फोरम गठित होने तक प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगनी चाहिए अन्यथा पुनः आंदोलन शुरू किया जाएगा. विदित हो कि प्रीपेड मीटर में कई प्रकार की खामियां के मद्देनजर प्रीपेड मीटर विरोधी संघर्ष समिति समस्तीपुर एवं भाकपा माले के बैनर तले संघर्ष जारी है.
*सरकार एवं प्रशासन के लापरवाही से अच्छी बारिश के बावजूद किसानों को कोई लाभ नहीं* *नहीं मिल रहा यूरिया खाद होगा आन्दोलन- ब्रह्मदेव| 3 फरवरी के देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश रबी फसल जैसे गेहूं, मक्का, तोड़ी, तम्बाकू आदि फसलों के लिए वरदान साबित हो सकती थी लेकिन सरकार एवं प्रशासन के द्वारा किसान विरोधी रवैया के कारण इसका किसानों को कोई लाभ मिलता नजर आ रहा है।जब रबी की बुवाई चल रही थी, उस समय भी सरकार एवं प्रशासन के लापरवाही के कारण बाजार से डीएपी गायब था, किसानों द्वारा किसी तरह ऊंचे मूल्य पर डीएपी समेत अन्य फास्फेटिक खाद की व्यवस्था कर रबी फसल की बुवाई की गयी। पोटाश जो हर फसल के लिए अमृत के समान है, किसान उसका नाम भी अब भूलने लगे हैं।अब बारिश के बाद यूरिया खाद की सबसे ज्यादा जरुरत है तो बाजार से यूरिया पूरी तरह गायब है! इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने सरकार एवं प्रशासन के इस किसान विरोधी रवैया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस डबल इंजन की सरकार किसानों को ससमय खाद तक उपलब्ध नहीं करवा रही है! अगर एक दो दिन के अन्दर किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा साथ ही ताजपुर बाजार-प्रखंड क्षेत्र के बीचों बीच अवस्थित होने के कारण अधिकाधिक खाद बाजार क्षेत्र में उपलब्ध कराने की मांग प्रखंड कृषि पदाधिकारी ताजपुर से की है ताकि सभी किसानों को सुगमता से खाद मिल सके।
पटना के गायघाट स्थित महिला रिमांड होम में एक युवती के साथ हुए कस्टोडियल रेप के उजागर होने बाद पटना हाईकोर्ट के द्वारा स्वत: संज्ञान लिए जाने की प्रशंसा करते हुए पद्मश्री सुधा वर्गीज, जानी- मानी सामाजिक-राजनीतिक नेत्री कंचन बाला और सामाजिक कार्यकर्ता तबस्सुम अली , विन्दु कुमारी और प्रतिमा कुमारी ने एक संयुक्त बयान जारी कर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मांग की है कि किसी सिटिंग महिला जज के नेतृत्व में महिलाओं की जांच टीम गठित करें जो महिला रिमांड होम की प्रत्येक युवती से अकेले बात कर रिपोर्ट सुपुर्द करे।लोकतांत्रिक जन पहल द्वारा जारी संयुक्त बयान में उन्होंने यह भी मांग की है कि गायघाट महिला रिमांड होम की प्रभारी वन्दना गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।उल्लेखनीय है कि लोकतांत्रिक जन पहल की एक टीम जिसमें सुधा वर्गीज , कंचन बाला, तबस्सुम अली और बिन्दु कुमारी शामिल थी कल पीड़िता से मिलकर लगभग एक घंटा बात की। पीड़िता गाजीपुर (यूपी) की रहने वाली है। उसने अपनी पूरी आपबीती बताते हुए कहा कि कैसे वह गायघाट महिला रिमांड होम में पहुंची।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर और आसपास में वसंत की आहट दिखने लगी है। प्रकृति के बीच आम-लीची व सहजन में मंजर व फूल निकलने को आतूर दिख रहे हैं। सरसों के पीले-पीले फूल, पेड़-पौधे में नई कोपलें दिखने लगी है। पांच फरवरी शनिवार को होने वाली विद्या दायनी मां सरस्वती की पूजा को लेकर विद्यापति नगर वासियों में उत्साह तो दिख रहा है, लेकिन कोरोना के कारण सरकार की गाइडलाइन इस उत्सव के रंग को फीका कर रही है। स्कूलों व कोचिंग संस्थान केे प्रबंधनों ने सरस्वती पूजा करने की तैयारी की है। गली,घर, मुहल्ले में मां सरस्वती पूजा की तैयारी में छात्र-छात्राएं जुट गए हैं। अधिकतर जगहों पर घरों में बगैर तामझाम के मां शारदे की पूजा की जाएगी। बाजार में सजावटी सामान, पूजन सामग्री, फल की खरीदारी के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ दिख रही है। वहीं फूल दुकानों पर फूल मिठाई दुकानों पर आर्डर मिलने लगे हैं। खुदनेश्वर धाम के पंडित अमित झा कहते हैं कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा है। सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त पांच फरवरी की सुबह 6:43 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 : 43 मिनट तक है। उन्होंने कहा कि पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दिन के 12: 35 तक सबसे उत्तम है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि, विद्या की प्राप्ति होती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गरज व तेज हवा के साथ जिले में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दो दिनों से धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस कर रहे लोग एक बार फिर ठंड से कांपने लगे। तेज हवा के कारण वातावरण में इस कदर कनकनी थी कि सुबह में सड़के विरान सी दिख रही थी। आठ बजे के बाद परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्रों की जाने के बाद कुछ चहल पहल दिखी। जिले में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद अचानक बादलों की गरज के साथ तेज हवा चलने लगी। उसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी। पहले मूसलाधार बारिश हुई फिर कभी तेज तो कभी मध्यम गति से रातभर बारिश जारी रही। इसके साथ तेज हवाओं का चलना भी बरकरार रहा। शुक्रवार को सुबह भी बारिश हुई। हालांकि बीच में 11 बजे दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली. लेकिन तेज गति से चलने वाली हवा उसका असर महसूस ही नहीं होने दे रही थी। बाद में दिन में एक बजे के बाद पुन: मध्यम गति से बारिश हुई। कृषि कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को दिन के 12 बजे तक 12.4 मिली मीटर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16.7 रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इधर, बारिश के कारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड तक के बाजार और सड़कें कीचड़मय हो गयी। इससे राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह की बारिश के कारण इंटर के परीक्षार्थियों को बारिश के बीच ही परीक्षा देने के लिए जाने को विवश होना पड़ा। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी प्रखंड में बारिश हुई। वहीं दलसिंहसराय और उजियारपुर में ओले भी गिरे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना में रंगदारी की एफआईआर दर्ज नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशितों ने बढौना चौक पर मोहिउद्दीनगर-दलसिंहसराय सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जाम की वजह से सड़क पर यातायात ठप हो गई. वहीं, इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कड़ाके की ठंढ़ और बारिश के बीच सड़क जाम कर रहे ग्रामीण स्थानीय पुलिस के विरोध में नारा बुलंद करते हुए रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यवसायी रामकुमार चौधरी ने बताया कि बीते 9 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने पत्र भेजकर उनसे आठ दिनों के अंदर साढ़े तीन लाख रुपए रंगदारी देने की मांग की थी. वहीं, नहीं देने पर पुत्र, पुत्री समेत व्यवसायी की हत्या करने की धमकी दी थी. पत्र गांव के एक तथाकथित विक्षिप्त द्वारा भेजी गई थी. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि रंगदारी की शिकायत लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने गए, तब उन्हें एसएचओ ने वापस लौटा दिया. इधर, 22 जनवरी को अपराधियों ने फिर पत्र भेज कर पुलिस को जानकारी देने का खामियाजा भुगतने की बात कह व्यवसायी को भय व दहशत में डाल रंगदारी की मांग को दोहराया. व्यवसायी ने फिर पुलिस को इसकी जानकारी देकर FIR दर्ज करने की गुहार लगाई. फिर भी पुलिस का रवैया उदासीन रहा, इससे ग्रामीण अक्रोशित हो गए. सड़क जाम की खबर पर एसएचओ प्रसुंजय कुमार व सीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी व आक्रोशित ग्रामीण से वार्तालाप कर रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया, जिससे करीब पांच घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
डीएम योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पटोरी के चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ मो. जफर आलम भी उनके साथ मौजूद थे। डीएम ने अनुमंडल मुख्यालय पटोरी के कुल 6 परीक्षा केंद्रों में चार केंद्रों क्रमश: एएनडी कॉलेज, एवरग्रीन एकेडमी, जीबी इंटर स्कूल एवं एजे महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन एकेडमी परीक्षा केंद्र में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में डीएम के निर्देश पर एक वीक्षिका को वीक्षण कार्य से मुक्त कर दिया गया। इसके अलावा एजे महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में बरसात के कारण भीगे हुए बेंच पर परीक्षार्थी छात्राओं को बैठाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों से परीक्षा संचालन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ समेत मौजूद अन्य अधिकारियों को हर स्थिति में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को भी कोई परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित नहीं हुई और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। इधर अचानक हुई वर्षा एवं शीतलहर की पुन: वापसी के कारण परीक्षार्थी छात्राओं एवं उसके अभिभावकों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में काफी परेशानी हुई। संभावित बरसात को ध्यान में रखकर सुबह से ही छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ घर से निकल कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गई। बरसात एवं कीचड़ के कारण परीक्षा अवधि में अभिभावकों को सही तरीके से कहीं बैठने का भी ठौर नहीं मिला। इसके कारण वे दिन भर शहर का चक्कर लगाते रहे। सड़कों के किनारे जल-जमाव के कारण शहर में चंदन चौक से लेकर सोमवारी हाट तक दिन में कई बार सड़क जाम की स्थिति बनी रही। इससे परीक्षार्थी व अभिभावकों के अलावा शहरवासी एवं बाजार आने वाले आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
