मुरारि स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वार्ड नंबर 15 ढाब मोहल्ला रोसरा प्रधान कार्यालय परिसर से मानव व्यापार बाल विवाह बाल श्रम घरेलू हिंसा के विरुद्ध एवं कोविड-19 जैसे समस्याओं से बचाव एवं सुरक्षा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोसरा नगर क्षेत्र अंतर्गत जन जागरण अभियान का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष रामकुमार सिंह द्वारा स्वर्गीय मुरारी सिंह के चित्र पर फूल माला अर्पण किया गया स्वर्गीय मुरारी सिंह के बड़े भाई रोसरा के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पण किया गया कोर कमेटी के सदस्य एवं उपस्थित आम जनों द्वारा पुष्प अर्पण करते हुए की गई की गई स्वर्गीय मुरारी सिंह के छोटे भाई अमर प्रताप सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने संबोधन मैं कहा कि हमारे बड़े भाई स्वर्गीय मुरारी सिंह का जो सपना था उसे स्वर्गीय मुरारी सिंह को मानने वाले लोगों द्वारा पूरा करना ही स्वर्गीय मुरारी सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा सचिव रामबाबू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह जन जागरण अभियान आज से 1 अप्रैल 2022 तक रोसरा नगर क्षेत्र के हर मोहल्लों में जाकर किया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर में झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। बीती रात्रि में झमाझम बारिश हुई है। इससे मौसम कूल-कूल हो गया। हालांकि जगह-जगह जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी हुई। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर में अब 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का सेकेंड डोज का टीकाकरण शुरु कर दिया गया है। कोवैक्सीन डोज होने के कारण किशोरों को फर्स्ट डोज के मात्र 28 दिनों के बाद ही सेकेंड डोज का टीका लगाना है। इसको लेकर समस्तीपुर में सेकेंड डोज का टीकाकरण भी शुरु कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में भी केंद्र बनाया गया है, ताकि वहां पर छात्रों को बुलवाकर सेकेंड डोज का टीका दिया जा सके। डीआईओ डॉ. सतीश कुमार सिंहा ने बताया कि जिले में किशोरों को सेकेंड डोज टीकाकरण शुरु कर दिया गया है। कोवैक्सीन डोज लेने के कारण सेकेंड डोज 28वें दिन के बाद से ही दिया जाता है। इस लिए सेकेंड डोज को भी शुरु कर दिया गया है।बतादें कि जिले में तीन लाख 26 हजार किशोरों को फर्स्ट डोज का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। दो फरवरी तक जिले में एक लाख 70 हजार किशोरों को फर्स्ट डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। समस्तीपुर में निर्धारित लक्ष्य का 52 प्रतिशत टीकाकरण के तहत फर्स्ट डोज हो चुका है। वहीं तीन फरवरी तक समस्तीपुर में दो हजार किशोरों को सेकेंड डोज का टीका भी लगाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार फर्स्ट डोज के टीकाकरण में टॉप फाइव में पूसा, पटोरी, समस्तीपुर ग्रामीण, दलसिंहसराय व रोसड़ा प्रखंड है। जबकि नीचे से सबसे खराब स्थिति वाले प्रखंडों में बिथान, समस्तीपुर शहरी, विभूतिपुर, खानपुर एवं सरायरंजन प्रखंड है। जहां फर्स्ट डोज के निर्धारित लक्ष्य का 34 से 45 प्रतिशत तक ही टीकाकरण किया गया है।
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत ओपी परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया बैठक को संबोधित करते हुए मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुकार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए निजी जागो पर सरस्वती पूजा आयोजित की जा सकती है उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे का उपयोग पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केंद्र सरकार के आम बजट में समस्तीपुर रेल मंडल को कुछ नई रेल लाइन की मंजूरी मिली है। वहीं अधिकांश पुरानी योजनाओं पर ही राशि आवंटित की गयी है। जबकि कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के नाम पर कुछ हजार रुपए देकर योजना को जीवित रखा गया है। रेलवे के जारी पिंक बुक के अनुसार समस्तीपुर कर्पूरीग्राम के बीच भोला टॉकिज गुमती संख्या 53-ए, दलसिंहसराय में गुमती-32 पर, मुक्तापुर में गुमती-दो पर एवं थलवारा-लहेरियासराय के बीच गुमती-18 पर आरओबी निर्माण के लिए मात्र एक-एक करोड़ की राशि आवंटित की गयी हैं। दरभंगा यार्ड में समपार फाटक 26 पर आरओबी निर्माण के लिए ढाई करोड़ की राशि दी गयी। भोला टॉकिज, मुक्तापुर व दलसिंहसराय में आरओबी निर्माण को लेकर कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन आज तक कोई कार्य शुभारंभ नहीं किया गया है। लेकिन रेलवे एवं बिहार सरकार के पेच में वर्षों से योजना अटकी हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एक तरफ सरकार सात निश्चय कार्यक्रम में तहत हर घर नल जल की योजना को धरातल पर उतारने में लगी है तो दूसरी तरफ उसकी इस राह में रोड़ा बनने का काम उसके ही मुलाजिम कर रहे है। प्रखंड के साहिट पंचायत में पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण चार दशक पुरानी पानी टंकी ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। विद्यापतिनगर प्रखंड परिसर स्थित पीएचडी द्वारा निर्मित 50 हजार लीटर क्षमता वाली ओवर हेड टंकी जर्जर हो गई है। जिसके किसी भी बना हुआ है। बताते चलें कि प्रखंड स्थित 60 फीट उंचा जलमीनार 1979 में बनाई गई थी। लेकिन पिछले 20 वर्षो से टंकी का उपयोग नहीं हो रहा है, जिसके चलते वर्तमान में सुबह शाम डायरेक्ट पाईप से ही जलापूर्ति किया जा रहा है। जिससे बराबर मोटर जलने की समस्या बनी रहती है। एक ओर जर्जर हो चुके पानी टंकी की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं है तो दूसरी ओर पम्प रूम एवं कर्मचारियों का आवास भी जर्जर स्थिति में है। पानी टंकी के चारो ओर से बनी चारदीवारी भी टूट-टूट कर गिरने लगी है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो पानी टंकी धराशायी भी हो सकती है। जिससे जान-माल की हानि भी हो सकती है। बताते चलें कि इस टंकी से लगभग दस हजार घरों में जलापूर्ति की जा रही है। इसे विभाग की लापरवाही समझे या सरकार की उदासीनता मगर लोगों की सांसे किसी अनहोनी की आशंका में अटकी पड़ी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खेल खेलना किसे नहीं पसंद, खेल का नाम सुनते ही मन में उत्साह जाग उठता है। ऐसे ही एक खेल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत खेल खेलाना है।हम जानते है कि कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है। शहर के लोग तो कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए समस्त बचाव क्रियाकलाप के साथ कोविड-19 वैक्सीन ले रहे हैं। लेकिन भारत की ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 वायरस बहुत जल्दी फैल गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाकपा-माले की विचारधारा व कामकाज, आंदोलन एवं जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका में रहने से प्रभावित होकर प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत में 77 लोगों ने माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, महेश सिंह की मौजूदगी में भाकपा-माले की सदस्यता ग्रहण की। इसमें किसान, मजदूर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी के शपथ पत्र का सामूहिक पाठ कराया गया। इसके बाद नए सदस्यों ने भाकपा-माले को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान एक सभा भी आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर भाकपा-माले अग्रणी भूमिका में रहती है। सदस्यता लेने वालों में सुनिता देवी, मुनिता देवी, सिंधु देवी, आशा देवी, रिंकु देवी, रेणु देवी, रीता देवी, सीमा देवी,धर्म शिला देवी, शांति देवी ,प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, जानकी देवी आदि शामिल है। मौके पर संजय दास,रमेश मांझी, भोला दास, कर्पूरी पासवान, लखींद्र पासवान,सुरेश राम, कैलाश दास आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जनपक्षीय विमर्श की सशक्त आवाज "लोकनाद"के बैनर तले शिक्षाविद नवेन्दु प्रियदर्शी के नेतृत्व में वेबिनायर के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन 07.30बजे अपराह्न में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत समस्तीपुर से मुकेश केशरी की कविता "समस्तीपुर" से किया गया।गोष्ठी का सफल संचालन नवेन्दु प्रियदर्शी ने किया।इस अवसर पर डॉ. राम ललित सिंह ने समसामयिक विषयों के साथ कई मुक्तक व गीत से लोगों का दिल जीता,वहीं अधिवक्ता पंकज कुमार देव ने सुमधुर स्वर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की एवं काव्य पाठ को एक नई दिशा दी।प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने वर्तमान उपभोक्तावाद एवं कमीशनखोरी पर गम्भीर कुठाराघात किया।इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ कवि कुमार अरुण ने अपनी रचना को पटल पर रख एक अलग सन्देश देने की कोशिश की।गोष्ठी में अमरनाथ सिंह,रामेश्वर चौधरी,राहुल झा,अनिल कुमार राय,दीपक,चैतन्य,जनवादी लेखक संघ की राज्य सचिव विनीता आदि ने अपनी भागीदारी से चिंतन के धरातल को झकझोरने का सफल प्रयास किया।समय की सीमाओं में बंधकर भी काफी प्रभावोत्पादक काव्य सन्ध्या आयोजित करने हेतु सबों ने "लोकनाद" के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दो समुदायों के बीच अपने- अपने धर्म के अनुसार नेशनल हाईवे-28 के चौक का नामाकरण को लेकर 1987 में भीषण बबाल के बाद जिला प्रशासन, राजनेता एवं गणमान्य लोगों द्वारा सर्वसम्मति से चौक का नामाकरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चौक कर वहाँ पर गांधी स्मारक स्थल बनाया गया था. अभी निजी कंपनी द्वारा तेजी से नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इस दौरान निजी एवं अन्य सरकारी निर्माण को तोड़कर सड़क बनाया जा रहा है. स्मारक स्थल को ध्वस्त करने की चर्चा निर्माण कर्मी एवं जेसीबी चालक द्वारा सुना गया. कर्मी, ठेकेदार एवं अधिकारी से पूछने पर वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों से राय- मशवरा के बाद भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचल अधिकारी सीमा रानी एवं जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को आवेदन देकर स्मारक सह प्रतिमा स्थल तोड़े जाने से पहले चौक के ईर्दगिर्द सरकारी जगह चिन्हित कर स्मारक सह प्रतिमा स्थल बनाने की मांग की है. माले नेता ने कहा है कि यदि प्रतिमा स्थल का निर्माण अविलंब नहीं किया गया तो वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्मारक स्थल तोड़े जाने के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूकेंगे.
