अस्पताल में साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण की गलत रिपोर्टिंग करना अस्पताल प्रशासन को महंगा साबित हो सकता है। अब अस्पताल प्रशासन के द्वारा उपलब्ध संसाधनों की संख्या व साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण इलाज की इंटरनल रिपोर्टिंग की जांच शुरु कर दी गयी है। ताकि अस्पताल की पियर एसेसमेंट (क्रॉस चेकिंग) किया जा सके। इसके लिए समस्तीपुर जिले में फिलहाल दो अनुमंडलीय अस्पताल को शीघ्र ही स्टेट टीम के द्वारा क्रॉस जांच करते हुए संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय को देगी। ताकि अस्पताल के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट की सच्चाई का पता लगाया जा सके। इसके तहत फिलहाल रोसड़ा एवं पूसा अनुमंडलीय अस्पतालों में गुणवत्ता, स्वच्छता की कायाकल्प के तहत स्टेट टीम के द्वारा जांच की जानी है। विदित हो कि इन दोनों अस्पतालों के द्वारा पूर्व में रिपोर्टिंग की जा चुकी है। इसके बाद खगड़िया की टीम के द्वारा भी इसकी जांच करायी गयी और जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दिया गया। अब स्टेट की टीम के द्वारा इन अस्पतालों का मूल्यांकन किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
