प्रखंड के गढ़सिसई निवासी युवा कवि आनंद सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ओपन माइक इवेंट कार्यक्रम में निर्णायकों का दिल जीत कर बेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द डे का अवार्ड अपने नाम किया। गत 6 फरवरी को नई दिल्ली के द्वारका मोड़ में दिल्ली डाइस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब आदि क्षेत्रों के तकरीबन 50 की संख्या में संगीतकार, शायर, रैपर, समूह बैंड और कवियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
