जननायक कर्पूरी सभागार में शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी व डीडीसी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जिले के जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पटोरी अंचल निरीक्षक कार्यालय के रीडर को किया गया गिरफ्तार मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के द्वारा शनिवार को पटोरी अंचल निरीक्षक कार्यालय में छापेमारी कर अंचल निरीक्षक के रीडर उमेश प्रसाद साह को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी उमेश प्रसाद साह अंचल निरीक्षक जयकान्त साह का रीडर बताया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी मदूदाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को पटोरी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसमें उन्होंने वाहन चेकिंग करते हुए आने जाने वाले बिना हेलमेट के वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस सिर्फ आपके सुरक्षा हेतु है ना कि आपको परेशान करने के लिए इसीलिए उनके द्वारा गुजारिश की गई कि आप लोग सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा के अंदर गाड़ी चलावे साथ ही अभद्रता के साथ पेश आने वाले 1 वाहन चालक को उनके द्वारा चालान काटते हुए ₹1000 का जुर्माना भी वसूला गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रसलपुर गांव से ग्रामीणों ने शराबी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर में 63 शिक्षक अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
मोहनपुर पुलिस ने अलग-अलग कांडो में दो को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत
धरणीपट्टी पूर्वी में बालिकाओं के शिक्षा और सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर एनएसएस इकाई के तत्वावधान में गोद लिए गए गांव गढ़ी मोहनपुर में आज आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम के तहत प्रातः 7:00 बजे विशेष शिविर का कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में योगाचार्य श्री राजू सिंह के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने योग एवं प्राणायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस वालों के द्वारा मनाया जा रहे पुलिस सप्ताह के अवसर पर पटोरी पुलिस के द्वारा मदूदाबाद पटोरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मापदंडों का पालन करने की पाठ पढ़ाई गई। इस मौके पर अनूठी पहल करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक शत्रुघन कुमार के द्वारा वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने की अनुरोध के साथ -साथ साथ थोड़ी सख्ती भी बड़ती गई एवं इस क्रम में गुजरने वाले वाहन चालक जिसके द्वारा पुलिस बलों के साथअभद्रता काव्यवहार करने वाले एक वाहन चालक का ₹1000 का चालान भी काटा गया साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करना उनके जिंदगी के लिए ही अत्यावश्यक है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत हनुमान नगर में शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुरा निवासी इंदर राम के 29 वर्षीय पुत्र गणेश राम के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गणेश पैदल अपने घर जा रहा था इसी क्रम में मदूदाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया इलाज हेतु परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई सूचना पर शनिवार को पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी मौत से पत्नी विभा देवी सहित पूरे परिवार शोक संतप्त हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
