समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी मदूदाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को पटोरी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसमें उन्होंने वाहन चेकिंग करते हुए आने जाने वाले बिना हेलमेट के वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस सिर्फ आपके सुरक्षा हेतु है ना कि आपको परेशान करने के लिए इसीलिए उनके द्वारा गुजारिश की गई कि आप लोग सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा के अंदर गाड़ी चलावे साथ ही अभद्रता के साथ पेश आने वाले 1 वाहन चालक को उनके द्वारा चालान काटते हुए ₹1000 का जुर्माना भी वसूला गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।