मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत हनुमान नगर में शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुरा निवासी इंदर राम के 29 वर्षीय पुत्र गणेश राम के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गणेश पैदल अपने घर जा रहा था इसी क्रम में मदूदाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया इलाज हेतु परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई सूचना पर शनिवार को पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी मौत से पत्नी विभा देवी सहित पूरे परिवार शोक संतप्त हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।