दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की का किया अपहरण, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की का किया अपहरण, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
गांव में बर्थडे मनाने गए शिक्षक के घर में चोरों ने ताला तोड़ 5 लाख की संपत्ति उड़ाई
बेटी की पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। जिससे कि उनके समाज के साथ-साथ पूरे देश कि समुचित विकास हो सके। इसीलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 28,02,2022 को मालीनगर पंचायत में बाल संरक्षण समिति को सही रूप से संचालित करने का लेकर पंचायत के मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में की गईl नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज़ ने किया बाल श्रम बाल विवाह बाल तस्करी को मुक्त कराने और प्रभावित बच्चों एवं किशोरियों को सुरक्षा करने और अधिकार दिलाने और बिहार सरकार के गाना अनुसार गठित करने को लेकर यूनिट से बिहार सीसीएचटी प्रगति आदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में एकता युवा मंडल एवं पंचायत प्रतिनिधियों के कुशल मार्गदर्शन में किया गया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष मुखिया ग्राम पंचायत राज मालीनगर प्रखंड कल्याणपुर को जिम्मेदारी दी गई है कि समिति के सदस्यों को मनोनीत करने और न्यायालय समस्तीपुर जिला कार्यकर्ताओं ने बाल संरक्षण कमिटी की जानकारी देते हुए इसके फायदा और योजनाओं के बारे में बताया| प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू ने उक्त बातों की जानकारी संवाददाता को दी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में" आजादी का अमृत महोत्सव" का समापन समारोह "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के रूप में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विज्ञान शिक्षक शिवनाथ चौधरी ने किया। इस अवसर पर महान वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के 'रमन इफेक्ट' पर विस्तृत चर्चा की गई। आज के मुख्य थीम "सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण" पर विचार किया गया एवं छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा काजल कुमारी व छात्र कुणाल कुमार ने भी विज्ञान के महत्ता पर छात्र छात्राओं को अपनी भावना से अवगत कराया। यहां साइंस किट का प्रदर्शन किया गया, जिसका अवलोकन करते हुए उनके कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं ने विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसमें उन्होंने काफी रूचि दिखाई। समारोह के दूसरे सत्र में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विगत 21 फरवरी से विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वर्ग से एक से पांच एवं वर्ग 6 से 8 के छात्र छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका रेनू कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षिका राशदा फर्रुख, इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी, किरण कुमारी,सपना कुमारी,संजीव कुमार झा आदि ने सहयोग किया। आज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं की दूसरे दिन प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ओ एम आर शीट के माध्यम से लिया गया। अंत में राष्ट्रगान के बाद समारोह समाप्ति की घोषणा की गई।: यहां आयोजित संगीत प्रतियोगिता में काजल, अंकित, प्रियांशु एवं अमृता ,शौफिया, आदित्य ने दौड़ प्रतियोगिता में मधु, पंकज, गौरी एवं मिथिलेश, अंचला, किशन ने बोरा रेस में अंजलि,पंकज, सुमन एवं संजू, प्रियांशु, रागनी ने कुर्सी रेस में रूपा, खुशी और काजल, नृत्य प्रतियोगिता में इशरत, रितु, नरगिस एवं नरगिस ,आंचल और काजल ने क्रमशः वर्ग 6 से 8 एवं वर्ग 01से 05 की प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरायरंजन के रूपौली निवासी खलील रिजवी हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा एवं परिजन को नौकरी देने, नफरत की राजनीति पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले इंसाफ मंच एवं इनौस के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में झंडे-बैनर लेकर मुसरीघरारी पछियारी पेट्रोल पंप से सोमवार को विशाल न्याय मार्च निकाला.मार्च में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए मार्च बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर मुसरीघरारी चौराहा हुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया. नौजवान मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां हवा में लहरा रहे थे. इससे घंटों सड़क जाम की स्थिति रहीं. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का तांता लगा रहा. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आशा सेवा संस्थान द्वारा एक सौ लाभार्थियों को नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित आशा सेवा संस्थान एवं जिला कार्यान्वयन इकाई समस्तीपुर द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया समस्तीपुर। आयुष्मान भारत जन अरोग्य योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मल्लाह टोल शंभूपट्टी वार्ड -09 में आंगनबाड़ी केंद्र (290) सेविका - उषा देवी के उपस्थित में आशा सेवा संस्थान एवं जिला कार्यान्वयन इकाई समस्तीपुर द्वारा निःशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें यूटीआई के ऑपरेटर द्वारा चिन्हित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। समाचार मिलने तक निःशुल्क शिविर में एक सौ लाभार्थियों का कार्ड बना। समाजसेवी श्याम पासवान ने कहा कि इस योजना के तहत इलाज पर अस्पतालों का जो भी खर्च आता है, उसे सरकार वहन करती है। तो वहीं चन्द्र भूषण ने कहा लोगों को फ्री में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत कार्ड (Ayushman Bharat Card) की शुरुआत की थी सितंबर 2018 में इस स्कीम को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत हर कार्ड धारक को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इसलिए लाभार्थियों को चाहिए कि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। कन्हैया कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसलिए लाभार्थियों को चाहिए कि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश कुमार, सुशील कुमार, प्रविण कुमार, अखिलेश कुमार रहे। मौके पर राजा कुमार, शिवनाथ साह, राजीव सहनी, अमरजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, शंकर चौधरी, नुतन देवी, रेणु देवी,उषा देवी, मुस्कान,सीमा, अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मेयारी के प्रधानाध्यापक अमरनाथ मिश्रा के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह मेयारी पंचायत के मुखिया बिरजू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायरंजन प्रखंड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार ने कहा की एक व्यक्ति किसी संस्था को अपनी मेधा और समर्पण के बदौलत काफी आगे आगे बढ़ा देता है, जिसका नाम आने वाली पीढ़ी भी लेती है। उसी क्रम में अमरनाथ मिश्रा को भी जाना जाएगा ।समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार राय ने कहा की अमरनाथ मिश्रा एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जिसने हमेशा संघर्ष किया और सफलता अर्जित की। शिक्षा विभाग से संघर्ष कर प्रधानाध्यापक की प्रोन्नति पूरे बिहार के शिक्षकों के एक समूह को दिलाया। बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि अमरनाथ मिश्रा जी की कर्मठता और समर्पण ने इस विद्यालय को काफी आगे बढ़ाया है,इससे हम लोग को भी सीख लेनी चाहिए। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने अमरनाथ जी से आग्रह करते हुए कहा कि हमें जीवन में आगे बढ़ना है,मन से हमेशा जवान रहना है और समाज को नई दिशा देने में अपनी मेधा और शक्ति का उपयोग करना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व एनजीओ दिवस पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ,समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को शहर और आसपास में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रगति आदर्श सेवा केंद्र ,दुधपुरा के परिसर स्थित जिला स्वयंसेवी संस्था संघ कार्यालय के सभागार में विश्वशांति व विकास में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका " विषयक सेमिनार का आयोजन स्वयं सेवी संस्था संघ के जिला अध्यक्ष राजीव गौतम की अध्यक्षता में और संघ के जिला सचिव संजय कुमार बबलू के संचालन में संपन्न हुआ।जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने विश्व समुदाय से रूस ..यूक्रेन युद्ध को रोकने हेतु हस्तक्षेप करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम भारत शांति के अग्रदूत हैं।हमने दुनिया को बुद्ध और गांधी दिए हैं। दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए । विश्व शांति ही विकास का आधार है।इसलिए विश्वशांति और विकास के लिए दुनिया के सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
न जमीन, न भवन, न शिक्षक: हजारों बच्चे दे रहे इंतहान
