अप्रत्याशित भीड़ जुट जाने के कारण नवनियोजित शिक्षकों को प्रमाणपत्र बनवाने में थोड़ी परेशानी हुई है। लेकिन, सभी को प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। इसके लिए डॉक्टर सहित अन्य कर्मियों को पहले ही निदेशित किया गया है। भीड़ को देखते हुए दो काउंटर खोले गये हैं। -एसके चौधरी, सीएस
प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती के क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति तो आसानी से हो गई लेकिन अब विद्यालयों में जॉनिंग को लेकर उन्हीं शिक्षकों को सिविल सर्जन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गुरुवार को शिक्षक अभ्यर्थियों की अप्रत्याशित भीड़ इस कदर उमड़ गई की सरकारी फाइलों को लेकर भी कोई कर्मी सीएस कार्यालय में नहीं जा पा रहे थे। भीड़ को देखते हुए सिविल सर्जन ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के लिए दो काउंटर खोलने का आदेश दिया जिससे उन्हें परेशानियों का सामना ना करने पड़े। महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग काउंटर खोले गए थे। दरअसल शिक्षकों की जॉनिंग के समय मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है, इसी को लेकर गुरुवार को यह आपाधापी सदर अस्पताल सहित सिविल सर्जन कार्यालय में देखने को मिली थी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह में गुरूवार को सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सरकारी भूमि पर वर्षों से जारी अतिक्रमण को बुलडोज़र चलवा कर हटवाया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह में बिहार सरकार बनाम रामदेव पंडित वगैरह के मामले में दो कट्ठा अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। करीब चार वर्षो से यह मामला चल रहा था। अतिक्रमण जमाये लोगों के घर, बथान आदि को उक्त सरकारी भूमि पर से हटा दिया गया है। मौके पर घटहो थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार आदि दर्जन भर पुलिस बल मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवाददाता विजय राज मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते हैं कि फतेहपुर गांव में पहुंची मेडिकल टीम, पशुपालकों को मिल रही है दवाई के साथ-साथ चिकित्सीय सुविधा पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत अंतर्गत फतेहपुर दुमदुमा गांव में पिछले कई दिनों से पशु पालकों के बीच दहशत का माहौल दुधारू पशुओं के मरने के कारण बना हुआ था इसी बीच प्रातः किरण के पहल पर मेडिकल टीम गठित कर बृहस्पतिवार को वरीय जिला चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में बीमार पशुओं को देखने हेतु टीम पहुंची जिस में शामिल चिकित्सकों ने कहा कि अभी जो दुधारू पशुओं में वायरल इंफेक्शन है इसके रोकथाम हेतु हल्दी फिटकिरी का मिश्रण करके पशुओं के मुंह में लेप लगाएं तथा उन्होंने कहा कि पोटैशियम परमैग्नेट का घोल पशुओं के पैरों पर दिन में दो बार प्रयोग करें और जितने भी वायरल से संक्रमित पशु है उन्हें सभी पशुओं से दूरी बनाकर रखें तथा उनके खानपान की व्यवस्था अलग करें उनके द्वारा 3 दिनों तक लगातार कैम्प चलाने की घोषणा की गई जिसमें दवा एवं चिकित्सा की उचित व्यवस्था की जाएगी पशुओं का सैंपल भी लिया गया जिसे बृहस्पतिवार को एलआरएस पटना को भेज दिया गया। मौके पर उपस्थित मेडिकल टीम प्रभारी पटोरी डॉक्टर सूरज कुमार , एलएसए दुबे जी, डॉ मुकेश कुमार, डॉ आनन्द कुमार ,डॉक्टर प्रेम कुमार ,डॉ विमल कुमार एवं मोबाइल सर्विस टीम मौजूद रहे तथा 98 पशु पालकों को दवा दी गई और सभी पशुपालकों को यह भी बताया गया कि कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत पटोरी पशु अस्पताल से संपर्क करें मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह के द्वारा भी किसानों को धैर्य पूर्वक रहने को कहां गया तथा समय समय पर पशुओं को इलाज के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी।
मौका था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल यौन शोषण एवम बाल दुर्व्यापार में हमारी भूमिका पर आयोजित जन संवाद का। समस्तीपुर,24 फरवरी । समस्तीपुर जिले के होटल रिवर व्यू के निर्भया सभागार में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार के द्वारा बाल यौन शोषण एवम दुर्व्यापार पर आयोजित जन संवाद की शुरूआत एडीएम अमृता प्रीतम सह सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, नगर निगम के उपाध्यक्ष सारिक रहमान लवली, बाल कल्याण समिती के अध्यक्ष नौशाद रजा, नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, जिला स्वयं सेवी संस्थान के अध्यक्ष राजीव गौतम एवम प्रेस क्लब की सचिव सह रोटरी क्लब की सहायक गवर्नर डॉ अमृता, रॉटरी के अध्यक्ष केशव प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कर की। कार्यक्रम के दौरान अपने संवाद में एडीएम ने सभी से चर्चा किया की बाल यौन शोषण के पीड़ित को इस विषय में ज्यादा प्रेरित करने की जरुरत है और बताया की पीड़ित के बजाय दोषी को शर्म की जरुरत है, उपस्थित प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि ऐसे पीड़ित के सहयोग के लिए वो हमेशा तत्पर हैं और सम्बंधित कानून से पीड़ित को न्याय मिले में सहयोग के लिए उनकी जरुरत पर कोई भी उनसे उनके मोबाईल नम्बर पर भी सहयोग ले सकते हैं। वहीं राजीव गौतम, डॉ अमृता ने समाज में नैतिकता की कमी, कानून एवम इनके पहलुओं पर समाज में जागरूकता की कमी, पित्रात्मक पारिवारिक ढांचा, समाजिक बंधुत्व का कमजोर होना जैसे विषयों को ऐसे समाजिक कुरीतियों का जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बाल संरक्षण के पदाधिकारीयों द्वारा बाल यौन शोषण नियंत्रण के लिए लागू पॉक्सो अधिनियम पर चर्चा की एवम समस्तीपुर न्यायालय के विद्वान अधिवक्ताओं ने इस संबन्ध में कानूनी प्रावधानों एवम इसके सुलभ न्याय के लिए आवश्यक पहलुओं पर सभी को प्रेरित किया । जन प्रतिनिधियों ने इस जन संवाद को आवश्यक बताया एवम एक से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के महिला जन प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहीर की एवम माना की इस जन संवाद से बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण पर समाज में चर्चा एवम पीडितों को न्याय एवम दोषियों को सजा दिलाने में उन्हें सहूलियत होगी। जन संवाद कार्यक्रम में चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर, तारिक अख्तर, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर की समन्वयक आयशा खातून, तेजपाल सिंह के साथ आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार राय, वार्ड पार्षद सकिला खातून, सरायरंजन प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजू कुमारी राय, उप प्रमुख पिंटु सिंह, नारायण शर्मा, अरूण गिरि, युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, आसेफा के निदेशक देव कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गिरि, अधिवक्ता दिलीप कुमार, अधिवक्ता ब्रज किशोर शर्मा, अधिवक्ता अमित झा, सचिव ब्रज किशोर कुमार, राजीव रंजन मिश्र, अर्चना, ललिता, श्वेता, दीप्ति, शीतल, वीणा, किरण, वीभा, संगीता, अंजू, बलराम, रविन्द्र, दिनेश, रामप्रित, अजय कुमार राय आदि नें संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नौशाद रज़ा ने जबकि संचालन दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा नें किया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार -सह- कार्यक्रम समन्वयक -कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउण्डेशनने की।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज हरैल के पंचायत भवन पर गुरुवार को आर ओ फिल्टर का वितरण किया गया। फिल्टर का वितरण पंचायत के आर्सेनिक युक्त 400 परिवारों के बीच किया जाना है यह फिलटर आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत गंगा के तट पर बसे गांव में पेयजल में घुलनशील आर्सेनिक हानिकारक प्रतिशत में मौजूद है जिससे क्षेत्र के लोगों को उक्त पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इस कार्य में प्रौद्योगिकी प्रदाता के रूप में आगा आर्सेनिक रिसर्च सेन्टर एवं आपूर्ति करता एस्ट्रोलांरिन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है जबकि तकनीकी सहायता आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत के तत्वाधान में संपन्न हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर मोबाइल वाणी संवाददाता पटोरी प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर गुरुवार को प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने समाचार पत्र हिंदुस्तान एवं दैनिक जागरण की सैकड़ों प्रति को आग के हवाले कर दिया एवं इस क्रम में मौके पर मौजूद सैकड़ों समाजसेवियों ने इन दोनों समाचार पत्रों के पत्रकारों पर समाज के एवं शोषित वर्ग के मुख्य मुद्दा नहीं उठाने एवं नहीं छापने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पेपर के स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार एवं मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा 100 सीटों की आवाज को अपने पेपर में बिल्कुल भी जगह नहीं दी जाती है एवं विज्ञापन देने वालों की खबर को प्रमुखता से उनके मनमाफिक ढंग से छापा जाता है इसीलिए आक्रोशित होकर उन लोगों को आज यह कदम उठाते हुए समाज के लोगों से इन समाचार पत्रों का बहिष्कार करने की अपील करते हुए इसके पतियों को जलाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विभाग की टीम ने पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा बैठक में उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा दी जाने वाली टेलीमेडिसिन सहित विभिन्न सुविधाओं की चर्चा की गई स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है इसीलिए आवश्यकता है की शत प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो जिससे इस महामारी से न्यूनतम सती हो स्वास्थ्य कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों सहित मौजूद लोगों से कहा कि यह बीमारी अपने आप को म्यूटेशन करके विभिन्न रूपों में हमारे सामने आ रहा है और अपने जीवन की रक्षा हेतु इसका एक मात्र इलाज वैक्सीन ही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय जी. एम. आर. डी. कॉलेज, मोहनपुर एन. एस. एस. इकाई के तत्वावधान में गोद लिए गए गढ़ी मोहनपुर में आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन के कार्यक्रम के तहत प्रातः 7 बजे शिविर में कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में योगाचार्य श्री राजू सिंह के मागदर्शन में स्वयंसेवको ने योग एवं प्राणायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया | प्रथम सत्र के कैम्प में सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों के बीच बाल विवाह एवं दहेज निषेध पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।साथ ही दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुआ। संगोष्ठी में अंचल पदाधिकारी, मोहनपुर श्री राजीव नयन पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को उपयुक्त समय पर विवाह एवं दहेज प्रथा का उन्मूलन के संबंध में विस्तार से बताए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नमस् कार आप सुन रहे हैं समस्तीपुर मोबाइल वाणी और मैं मोबाइल वाणी जिला संवाददाता विजय राज फतेहपुर में 2 दिनों में हुई 25 मवेशियों की मौत प्रशासन बेखबर , त्रस्त किसान प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड अंतर्गत चकसाहो पंचायत के फतेहपुर गांव में सोमवार एवं मंगलवार को मात्र 2 दिनों में 25 दुधारू पशुओं की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई किसानों से मिली जानकारी के अनुसार उनके पशुओं को पहले जीभ से लार चलने लगता है फिर पशु खाना खाना छोड़ देती है तत्पश्चात उनकी मृत्यु हो जाती है इस तरह से उस गांव के 2 दर्जन से अधिक किसानों ने कहा कि स्थानीय चिकित्सक से इलाज के बावजूद उनके दुधारू पशुओं की अज्ञात बीमारी से मौत हो रही है एवं गांव के कई दर्जन पशु इस बीमारी से ग्रस्त हैं किसानों के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सूचित करने के बावजूद किसी भी प्रकार की सरकारी जांच पड़ताल एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई प्रतिनिधि के द्वारा जब स्थानीय सरकारी चिकित्सक को सूचित किया गया तो प्रतिनिधि की पहल पर पहुंची मेडिकल टीम के डाक्टर आनंद कुमार ने मृत पशुओं एवं बीमार पशुओं के लार का सैंपल लेते हुए मौजूद किसानों को कहा की उनके पशुओं को मुंह पकहा एवं खुर पकहा बीमारी होने की संभावना दिख रही है विशेष जांच के लिए उसका सैंपल भेजा जा रहा है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
