मौका था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल यौन शोषण एवम बाल दुर्व्यापार में हमारी भूमिका पर आयोजित जन संवाद का। समस्तीपुर,24 फरवरी । समस्तीपुर जिले के होटल रिवर व्यू के निर्भया सभागार में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार के द्वारा बाल यौन शोषण एवम दुर्व्यापार पर आयोजित जन संवाद की शुरूआत एडीएम अमृता प्रीतम सह सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, नगर निगम के उपाध्यक्ष सारिक रहमान लवली, बाल कल्याण समिती के अध्यक्ष नौशाद रजा, नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, जिला स्वयं सेवी संस्थान के अध्यक्ष राजीव गौतम एवम प्रेस क्लब की सचिव सह रोटरी क्लब की सहायक गवर्नर डॉ अमृता, रॉटरी के अध्यक्ष केशव प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कर की। कार्यक्रम के दौरान अपने संवाद में एडीएम ने सभी से चर्चा किया की बाल यौन शोषण के पीड़ित को इस विषय में ज्यादा प्रेरित करने की जरुरत है और बताया की पीड़ित के बजाय दोषी को शर्म की जरुरत है, उपस्थित प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि ऐसे पीड़ित के सहयोग के लिए वो हमेशा तत्पर हैं और सम्बंधित कानून से पीड़ित को न्याय मिले में सहयोग के लिए उनकी जरुरत पर कोई भी उनसे उनके मोबाईल नम्बर पर भी सहयोग ले सकते हैं। वहीं राजीव गौतम, डॉ अमृता ने समाज में नैतिकता की कमी, कानून एवम इनके पहलुओं पर समाज में जागरूकता की कमी, पित्रात्मक पारिवारिक ढांचा, समाजिक बंधुत्व का कमजोर होना जैसे विषयों को ऐसे समाजिक कुरीतियों का जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बाल संरक्षण के पदाधिकारीयों द्वारा बाल यौन शोषण नियंत्रण के लिए लागू पॉक्सो अधिनियम पर चर्चा की एवम समस्तीपुर न्यायालय के विद्वान अधिवक्ताओं ने इस संबन्ध में कानूनी प्रावधानों एवम इसके सुलभ न्याय के लिए आवश्यक पहलुओं पर सभी को प्रेरित किया । जन प्रतिनिधियों ने इस जन संवाद को आवश्यक बताया एवम एक से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के महिला जन प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहीर की एवम माना की इस जन संवाद से बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण पर समाज में चर्चा एवम पीडितों को न्याय एवम दोषियों को सजा दिलाने में उन्हें सहूलियत होगी। जन संवाद कार्यक्रम में चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर, तारिक अख्तर, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर की समन्वयक आयशा खातून, तेजपाल सिंह के साथ आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार राय, वार्ड पार्षद सकिला खातून, सरायरंजन प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजू कुमारी राय, उप प्रमुख पिंटु सिंह, नारायण शर्मा, अरूण गिरि, युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, आसेफा के निदेशक देव कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गिरि, अधिवक्ता दिलीप कुमार, अधिवक्ता ब्रज किशोर शर्मा, अधिवक्ता अमित झा, सचिव ब्रज किशोर कुमार, राजीव रंजन मिश्र, अर्चना, ललिता, श्वेता, दीप्ति, शीतल, वीणा, किरण, वीभा, संगीता, अंजू, बलराम, रविन्द्र, दिनेश, रामप्रित, अजय कुमार राय आदि नें संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नौशाद रज़ा ने जबकि संचालन दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा नें किया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार -सह- कार्यक्रम समन्वयक -कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउण्डेशनने की।