बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जल कर राख
जीएमआरडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित विशेष शिविर में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम में गुरुवार से आंशिक बदलाव के आसार हैं। हवा के रुख में बुधवार से ही बदलाव हो गया है। पछुआ हवा की बजाय दक्षिणी पुरवा हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया है। इस वजह से न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी हुई। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से नमी लेकर आ रही से हवाएं गुरुवार से मौसम में बदलाव करेंगी। आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। गुरुवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पटना समेत राज्य के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादलों की गरज व बिजली चमकेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए चयनित 95 अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। शिक्षक नियोजन वर्ष 2019-20 के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चक्र की काउंसिलिग में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र प्रदान गया है। चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों से पदस्थापन के लिए विद्यालयों का च्वाइस लेने के उपरांत नियोजन पत्र दिया गया। प्रखंड नियोजन इकाई एवं पंचायत नियोजन इकाई के द्वारा शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करने एवं पदस्थापन के लिए विद्यालयों का च्वाइस के लिए संबंधित प्रखंड मुख्यालय में अलग-अलग स्थल निर्धारित किया गया था। प्रखंड नियोजन ईकाई से 41 अभ्यर्थियों को बतौर प्रखंड शिक्षक प्रखंड नियोजन ईकाई द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें शेरपुर ढेपुरा में 5, बंगराहा पंचायत में 4, मनियिरपुर पंचायत में 11, मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में 4, बालकृष्णपुर मङवा में 4, मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में एक, सोठगामा पंचायत में एक, कांचा पंचायत में 5, गढसिसई पंचायत में 4, बढौना पंचायत में 6, सिमरी पंचायत में 2, साहिट पंचायत में 6 तथा बंगराहा पंचायत में एक अभ्यर्थी को तथा 54 अभ्यर्थियों को पंचायत नियोजन ईकाई नियोजन पत्र रिक्ती के अनुसार दिया गया। विद्यालयों के आवंटन में आरक्षित कोटि क्रमश: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित का ख्याल रखने का निर्देश दिया था। मौके पर बीडीओ सह प्रखंड नियोजन ईकाई के सदस्य सचिव प्रकृति नयनम, बीआरपी कुमार रंजन, अभिनव कुमार, चंदन कुमार चौधरी, सत्य नारायण झा, धीरज कुमार, संबंधित पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र से दो शराब तस्कर गिरफ्तार
मोहीउद्दीननगर में अभ्यर्थियो को मिला शिक्षक नियुक्ति पत्र
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अपना है संवेदनशील दृष्टिकोण
Transcript Unavailable.
बुधवार को प्राथमिक स्कूलों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे. पटना सहित लगभग 30 जिले केवल एक ही दिन में सभी नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं. वहीं करीब आठ जिले ऐसे हैं, जिन्हाेंने नियुक्ति पत्र बांटने तीन दिनों का शेड्यूल जारी किया है. शिक्षा विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों से निर्देशित किया है कि वह हर हाल में 26 तारीख तक नियुक्ति पत्र बांट दें. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया आमसभा का आयोजन, दी जानकारी
