प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए चयनित 95 अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। शिक्षक नियोजन वर्ष 2019-20 के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चक्र की काउंसिलिग में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र प्रदान गया है। चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों से पदस्थापन के लिए विद्यालयों का च्वाइस लेने के उपरांत नियोजन पत्र दिया गया। प्रखंड नियोजन इकाई एवं पंचायत नियोजन इकाई के द्वारा शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करने एवं पदस्थापन के लिए विद्यालयों का च्वाइस के लिए संबंधित प्रखंड मुख्यालय में अलग-अलग स्थल निर्धारित किया गया था। प्रखंड नियोजन ईकाई से 41 अभ्यर्थियों को बतौर प्रखंड शिक्षक प्रखंड नियोजन ईकाई द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें शेरपुर ढेपुरा में 5, बंगराहा पंचायत में 4, मनियिरपुर पंचायत में 11, मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में 4, बालकृष्णपुर मङवा में 4, मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में एक, सोठगामा पंचायत में एक, कांचा पंचायत में 5, गढसिसई पंचायत में 4, बढौना पंचायत में 6, सिमरी पंचायत में 2, साहिट पंचायत में 6 तथा बंगराहा पंचायत में एक अभ्यर्थी को तथा 54 अभ्यर्थियों को पंचायत नियोजन ईकाई नियोजन पत्र रिक्ती के अनुसार दिया गया। विद्यालयों के आवंटन में आरक्षित कोटि क्रमश: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित का ख्याल रखने का निर्देश दिया था। मौके पर बीडीओ सह प्रखंड नियोजन ईकाई के सदस्य सचिव प्रकृति नयनम, बीआरपी कुमार रंजन, अभिनव कुमार, चंदन कुमार चौधरी, सत्य नारायण झा, धीरज कुमार, संबंधित पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।