माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा, राज्य कमिटी सदस्य का० संतोष शहर, शशि यादव, बंदना सिंह, विधायक संदीप सौरभ, जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शिवजी राय की टीम ने सोमवार को समस्तीपुर के विद्यापतिनगर के मऊ कथित आत्महत्या स्थल पर पहुंचकर मृतक मनोज झा की बहन रीना झा, बेटी काजल, निभा, दामाद गोविन्द झा, आशिष मिश्र एवं पड़ोसी से मिलकर घटना के बारे में विसतृत जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने फांसी लगाने वाले कमरे, घर का भी निरिक्षण किया.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल कारा समस्तीपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा,आज समूचा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वनस्पति हमारे पर्यावरण का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत से संबंद्धता प्राप्त बिथान प्रखंड के पुसहो पंचायत के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया! इस कार्यक्रम की शुरुआत पुसहो पंचायत के सरपंच पति रामउदय कुमार जी के द्वारा पौधा वितरण कर इस कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया! और उनके द्वारा लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जागरूक भी किया गया! ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत मऊ गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके आवास पर लटके हुए पाए गए जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार की मौत के लिए न्याय की मांग करते हुए मनोज की बेटी ने आरोप लगाया कि उक्त मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का है. उसने टिप्पणी की कि साहूकारों ने मनोज की हत्या कर दी क्योंकि वह उन्हें 3 लाख रुपये वापस करने में असमर्थ था, जो उसने तीन महीने पहले छोटी बेटी की शादी के लिए उधार लिया था. उन्होंने कहा कि वे मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें प्रताड़ित और ब्लैकमेल करते थे. वह डर गया क्योंकि उसे कानून और व्यवस्था के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं थी. समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हृदय कांत के मुताबिक, मृतक परिवार के सदस्यों की पहचान मनोज झा, उनकी पत्नी सुंदरमणि देवी, दो बच्चों सत्यम कुमार (10) और शिवम (8) और मनोज की मां सीता देवी के रूप में हुई है. ह्रदयकांत ने कहा कि मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम को काम सौंपा गया है. पुलिस ने बताया कि मनोज तंबाकू (खैनी) की दुकान चलाता था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. वहीं, इस हादसे की तस्वीर इतवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें बताया जा रहा है कि परिवार ने भूख और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है. इस मामले में लोग बिहार सरकार के साथ ही वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठा रहे हैं.

*का० रामदेव वर्मा की याद में नरहन में आहुत संकल्प सभा में भाग लेंगे माले कार्यकर्ता* *6 जून को माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के काफिले का गांधी चौक पर स्वागत करेंगे माले कार्यकर्ता* दिवंगत दिग्गज कम्युनिस्ट नेता का० रामदेव वर्मा की याद में 6 जून को नरहन उच्च विद्यालय मैदान में आहुत संकल्प सभा में 1 बजे से प्रखण्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल, टेम्पू, कार आदि से भाग लेंगे. इसे सफल बनाने को लेकर पर्चा वितरण, पोस्टेरिंग, जन संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय शनिवार को मोतीपुर वार्ड-10 में भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में लिया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले कार्यकर्ता 6 जून को 12 बजे ताजपुर के गांधी चौक पर माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का० राजाराम सिंह आदि का स्वागत करेंगे एवं उनके कारवां का नेतृत्व करते हुए सभा स्थल नरहन की ओर कुंच करेंगे. माले नेता सुरेन्द्र ने संकल्प सभा में भाग लेकर ताजपुर वासियों से सफल बनाने की अपील की है. बैठक में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह ने भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त की. बतौर अतिथि माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह उपस्थित थी. बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की.

Transcript Unavailable.

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधता प्राप्त बिथान प्रखंड के पुसहो पंचायत के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा विश्व साइकिल दिवस के शुभ अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया !इस रैली की शुरुआत दशरथ चौक बिथान से पुसहो होते हुए ! सकरोहिया चौक पर समापन किया गया इस रैली के तहत लोगों को जागरूक भी किया गया कि आप लोग अपने शरीर को फिटनेस रखने के लिए साइकिल वाहन का इस्तेमाल जरूर करें !और अपने शरीर को फिटनेस बनाए रखें!इस कार्यक्रम का आयोजन बिथान प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजन कुमार के द्वारा किया गया! मौके पर उपस्थित इस क्लब के सक्रिय सदस्य मनीष कुमार गौतम कुमार अंकित कुमार मनीष कुमार रितेश कुमार गौरव कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बोथनाला पुल के निकट देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जीएमआरडी कालेज में स्वयंसेवको ने निकाली जागरूकता रैली

टीकाकरण में हो रही परेशानी से निपटने को मिला परामर्श