भरथीपुर पंचायत के वार्ड संख्या–05एवम06 के सामुदायिक भवन परिसर में वार्ड सदस्य विजय कुमार जी द्वारा जल चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमे कुल–80 पेयजल उपभोक्ताओं ने चौपाल कार्यक्रम में भाग लिए,इस चौपाल कार्यक्रम में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घ कालीन अनुरक्षण नीति के तहत पेयजल संचालन,जल संचय अथवा संरक्षण,उपभोक्ता शुल्क देय,संबंधित विशेष जानकारी समुदाय के उपभोक्ताओं को दिया गया साथ ही साथ जल ही जीवन है इस तथ्य के माध्यम से समुदाय को विशेष रूप से जागरूक किया गया जिससे जल संरक्षण की विशेष आवयशकता जल संकट को दूर करना है ताकि पेयजल आपूर्ति में कभी कमी न हो एवम शत प्रतिशत उपभोक्ता शुल्क समय से आने से रख रखाव मामूली मरमत्ति करन,विद्युत बिल,की पूर्ति समय से हो ताकि संचालन में आने वाली इन समस्याओं का निराकरण समय पर हो सके,इसीलिए उपभोक्ता शुल्क जमा करना आवश्यक इसको लेकर समुदाय को प्रेरित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोगलचक गांव में श्रीमद् भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मोगलचक स्कूल से होते हुए मोहिउद्दीन नगर रामजानकी मठ ठाकुर बारी पर पहुंचे जहां पर गंगा घाट से लाए हुए पवित्र गंगाजल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश को भरा गया एवं तदोपरांत कलश यात्री मोहिउद्दीन नगर बाजार होते हुए करीमनगर होते हुए मोगलचक स्कूल पर पहुंचे जहां कर्मकांड के ज्ञाता पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश को स्थापित किया गया। श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों श्रोता श्रीधाम अयोध्या से आए हुए कथावाचक सूर्यनारायणाचार्य जी महाराज के मुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन करेंगे। सात कथा वाचक विजय नारायण शास्त्री भी कथा का वाचन करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ गुरुवार से शुरू होकर 8 जून 2022 को पूर्णाहुति होगी।

मात्र दो कर्मी के सहारे चल रहा अंचल कार्यालय

तीस स्वास्थ्य कर्मियों की गई स्वास्थ्य परीक्षण

DRCC के कर्मियों ने दी जानकारी

भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ का 3 वर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन जो कि हरियाणा प्रदेश स्थित गुरुग्राम में दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुई। जिसमें 3 वर्षों के लिए नवगठित कार्य समिति का गठन किया गया जिसमें आसीन दत्ता अध्यक्ष एवं ए रविशंकर राष्ट्टियमहामंत्री बनाए गए बिहार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सदस्यों के बीच से सत्य प्रकाश जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राम बाबू सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चयनित किया गये .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकहैदर हौदा का गायब रजिस्टर टू उपलब्ध कराकर 4-5 वर्षों से बंद मालगुजारी रसीद काटने, प्रखण्ड पर आधारकार्ड सुधार केंद्र शुरू करने, मोतीपुर के वार्ड-11 स्थित नवनिर्मित खाली पड़े भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने, नप क्षेत्र में नाला निर्माण शुरू करने, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर सर्वे कर पात्र- अपात्र राशन कार्डधारी को चिंहित करने, तमाम बंद पड़े पुल- पुलिया, आहर, नाला खोलने, वंचितों को राशनकार्ड देने, छूटे सदस्यों का नाम जोड़ने, जर्जर सड़कों को बनाने आदि मांगों को लेकर अंचल पर जोरदार प्रदर्शन के बाद माले कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू कर दिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा समस्तीपुर जिला के आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी मोहिउद्दीननगर में गतिविधि आधारित अधिगम के फिल्मांकन का दो दिवसीय कार्य स्टेट रिसोर्स पर्सन प्रवीण चन्द्रा के नेतृत्व में आज संपन्न हुआ।इसमें प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम की सदस्य सुस्मिता कुमारी,स्मृति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,पूनम कुमारी एवम राजेश कुमार ने गतिविधि आधारित अधिगम एवं आनन्ददायी शिक्षण विधि के माध्यम से बच्चों को विद्या प्रवेश के लिए तैयार करने हेतु फिल्मांकन व रेकार्डिंग में सहयोग किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में आज समर कैंप की विधिवत शुरुआत की गई।प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार ने कहा कि विभागीय आदेश के आलोक में जिला के सभी शिक्षा सेवकों को समर कैंप संचालित करने को कहा गया है।विद्यालय में ग्रीष्मावकाश 01 जून से 29 जून तक दी गई है।उक्त अवधि में रूप नारायणपुर बेला पंचायत कक्षा के वर्ग 04 से 06 के बीच के वैसे बच्चे जो प्रारम्भिक,अक्षर,शब्द व कहानी के न्यूनत्तम अधिगम स्तर को प्राप्त नहीं कर पाए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के दलित और महादलित बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।