ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक डा. सत्येन कुमार को समस्तीपुर काॅलेज, समस्तीपुर का नया प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य डा. मो.आलमगीर मंगलवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार प्रो. मुस्ताक अहमद ने अधिसूचना जारी कर दी। इसमें काॅलेज की राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष सह प्रभारी प्रधानाध्यापक डा. आलमगीर को डा. सत्येन को प्रभार देने का आदेश जारी किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा से समस्तीपुर जाने वाली नदी पुल जो सिंधिया घाट के सलखन्नी गांव में पड़ता है। उसी नदी पुल से एक युवती ने लगाई नदी में छलांग कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिलने पर दल बल के साथ पुलिस बल पहुंचे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान होता है।एक शिक्षक अपने पुरे जीवन भर कुछ ना कुछ सिखाता ही रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रसलपुर गांव के वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
वट सावित्री पूजा को महिलाओं की उमड़ी भीड़, क्या है वट सावित्री पूजा, क्यों अचानक से बढ़ा चलन, जानिए…
वट सावित्री पूजा का चलन अचानक से बढ़ गया है। सोमवार को विद्यापति नगर के विभिन्न स्थानों पर वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं के द्वारा पूजा स्थल पर भारी भीड़ लगाई गई। परंपरागत तरीके से पूजा किया जा रहा है। बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करने की परंपरा है। वट सावित्री की पूजा के साथ-साथ सोमवारी अमावस्या को लेकर पीपल के पेड़ के नीचे भी महिलाओं के द्वारा परंपरागत रूप से पूजा की जा रही है। पीपल के पेड़ पर जल अर्पण, फल फूल से पूजा इत्यादि करने की परंपरा है और कच्चे धागे के साथ पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है। बरगद के पेड़ के बीच नीचे वट सावित्री की पूजा परंपरागत तरीके से होती है फल फूल इत्यादि से पूजा किया जाता है। पंखे से बरगद के पेड़ को हवा दी जाती है फिर 11 से लेकर 108 बार कच्चे धागे से बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कुरसाहा सहित विभिन्न स्थानों में सौभाग्यवती महिलाओं ने सोमवार को श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ बट सावित्री व्रत को मनायी, इस बाबत बताते हुए व्रती महिलाओं ने कहा कि यह व्रत उनके पति की दीर्घायु जीवन की कामना हेतु की है। इस संबंध में फलित ज्योतिषाचार्य अविनाश शास्त्री का कहना है कि महामहोपाध्याय राजनाथ जी के तिथि निर्णय एवं माधवाचार्य के मतानुसार ज्योतिष शास्त्र सम्मत दृष्टि से 30 मई सोमवार को बट सावित्री व्रत मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस वर्ष सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग भी लग रहा है। इस व्रत में गर्मी के महीने में मॉनसून आने से पहले महिलाओं के द्वारा उपवास रखते हुए वटवृक्ष को जल से सींचते हुए पति के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की मंगल कामना की जाती है फलित ज्योतिषाचार्य अविनाश शास्त्री के अनुसार सोमवार को 26 दंड 47 पल यानी दिन के 3:45 तक इस व्रत का योग रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि ई-श्रम पोर्टल के तहत रजिस्टर्ड असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 12 डिजिट का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN number) जारी किया जाता है, जो देश के हर एक कोने में मान्य होगा. इस ई-श्रम कार्ड (E shram Card) कहा जाता है. देश के लगभग 40 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है
Transcript Unavailable.
भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ जो कि भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई है का दो दिवसीय 3 वर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन जो कि हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में संपन्न हो रही है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न मुख्य पथ के नव निर्माण हेतु आवेदन जिला अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों को दिया गया ।जिसमें स्थानीय विधायक सह विधान सभा उपाध्यक्ष आदरणीय महेश्वर हजारी, बिहार विधान परिषद समस्तीपुर तरुण कुमार, जिला अधिकारी समस्तीपुर के कार्यालय में , जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रांत कुमार, प्रखंड प्रमुख कल्याणपुर कृष्णा देवी आदि लोगों को मांग पत्र सौंपा गया ।
