प्रखण्ड के गरीबों का बड़ी संख्या में राशनकार्ड रद्द करने समेत जिले में करीब ढ़ाई लाख राशनकार्ड रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर अनुश्रवण की बैठक कर पात्र- अपात्र राशनकार्ड को चिंहित किया जाना चाहिए. इस मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार से जन अभियान शुरू किया है. इसे बारिकी से जांच- पड़ताल कर रद्द राशनकार्ड पुनः बहाल करने एवं बगैर जांच के राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले 1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील राशनकार्ड धारियों से की है.
दिग्गज कम्युनिस्ट दिवंगत का० रामदेव वर्मा की याद में 6 जून को नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में आहुत संकल्प सभा में भाकपा माले के महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का० राजाराम सिंह, माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम आदि भाग लेंगे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर किशोरियों, महिलाओं के साथ एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं एवं निदान पर किशोरियों महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ललिता कुमारी नें किया व संचालन आनंदशाला की युवा प्रेरक शीतल कुमारी ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर लोक समिति व रेड क्लिफ लैब के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली। गाँव के अम्बेडकर पार्क से निकली रैली गांव की अलग अलग बस्तियों में गयी। रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।' 'मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।' 'पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है।' जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में पोस्टर भी थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पुराने चार मामले एवं 2 नए मामलों की सुनवाई उनके द्वारा की गई .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 28/05/2022 दिन शनिवार को योग्य स्थान स्कूल पर 10:00 बजे से 3:00 बजे तक कोविड-19 लगेगा। आप सभी योग्य लाभार्थियों से निवेदन है कि समय से पहुंचकर कोविड-19 अवश्य लगाएं। Covid का टीका लगाएं, कोरोना को भगाएं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बार-बार हाथ धोएं। जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे ना हो, तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड वास या साबुन और पानी से साफ करें। छींकते और खांसते समय, अपना मुंह व नाक टिशू या रुमाल से ढकें। प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें। भीड़ भाड़ वाली जगहो पर जाने से बचे। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
शिवाजी नगर शंकरपुर एवं करीयन पंचायत में वरीय पदाधिकारियों ने योजनाओं का किया निरीक्षण समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजी नगर शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर एवं कैरियर पंचायत में वरीय पदाधिकारी ने योजनाओं का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान दोनों पंचायत में आवंटित योजनाओं की जांच कर में अलग-अलग वार्डो में जाकर ग्रामीण सड़क हर घर नल का जल घर तक पक्की गली का नाली योजना पेंशन योजना का जांच किया पंचायत के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर जांच पड़ताल किया गया कैरियर पंचायत में एडीएम विनय कुमार राय एवं राजस्व पदाधिकारी प्रिया आर्यानी शंकरपुर पंचायत में सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने जांच किया जांच के दौरान पंचायत के लोगों से मिलकर सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी लिया उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को अवगत कराया मौके पर पंचायत सचिव शिव नारायण पासवान करीयन पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान शंकरपुर पंचायत मुखिया विभा देवी सहित अन्य कमीॆ रहे मोजुद
आज दिनांक 26 मई 2022 को समस्तीपुर प्रखंड के नव सज्जित पंचायत समिति भवन में समस्तीपुर पंचायत समिति की बैठक माननीय प्रमुख माननीय समीना खातून की अध्यक्षता में अयोजित हुई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा उनके विभागीय योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे गए जिसका समाधान से संबंधित पदाधिकारियों ने संबंधित सदस्यों को अवगत कराया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर के परिसर में एएनएम को पढ़ाया गया दायित्व का पाठ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
